फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Bonus and 3 percent dearness allowance gift to roadways workers on Diwali

Uttarakhand: दिवाली पर रोडवेज कर्मियों को बोनस और तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते का तोहफा

Fri, 21 Oct 2022 07:43 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Oct 2022 07:43 PM IST
सार

परिवहन निगम ने सितंबर तक का वेतन और अगस्त तक रिटायर हुए कर्मचारियों को ग्रेच्युटी व नगदीकरण का भुगतान कर दिया है। सितंबर में निगम को 16 करोड़ 90 लाख रुपये का लाभ हुआ।

विज्ञापन
Uttarakhand: Bonus and 3 percent dearness allowance gift to roadways workers on Diwali
money new - फोटो : i stock

विस्तार

उत्तराखंड के रोडवेज कर्मचारियों को परिवहन निगम ने दीपावली बोनस और तीन प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते का तोहफा दिया है। शुक्रवार को हुई निगम की बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले हुए। परिवहन निगम मुख्यालय में निगम के अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी के अलावा निगम के एमडी रोहित मीणा व अन्य अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन


Uttarakhand:  अगर आपके आसपास कहीं कूड़ा फैलने की शिकायत हो तो ई-मेल पर भेजें, पढ़िए हाईकोर्ट का ये आदेश
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि परिवहन निगम ने सितंबर तक का वेतन और अगस्त तक रिटायर हुए कर्मचारियों को ग्रेच्युटी व नगदीकरण का भुगतान कर दिया है। सितंबर में निगम को 16 करोड़ 90 लाख रुपये का लाभ हुआ। बैठक में तय किया गया कि निगम अपने डीजल पंप के साथ ही अब इंडियन ऑयल के माध्यम से रिटेल पंप भी लगाएगा। परिवहन निगम ने बोर्ड बैठक में निगम कर्मचारियों को तीन प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार अब निगमकर्मियों का महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया है। वहीं, बोर्ड बैठक के बाद निगम ने कर्मचारियों को दीपावली बोनस देने का आदेश भी जारी कर दिया। इसके तहत 4800 ग्रेड वेतन तक वाले कर्मचारियों को निगम छह हजार 908 रुपये का दीपावली बोनस देगा। इसका भुगतान निगम के नियमित कार्मिकों को डिपो की दैनिक आय से किया जाएगा। वहीं, निगम के विशेष श्रेणी, संविदा ड्राइवर-कंडक्टरों एवं तकनीकी कर्मियों को 1184 रुपये दीपावली बोनस दिया जाएगा। बोनस के लिए अप्रैल से ड्राइवर-कंडक्टरों का मैदानी मार्गों पर 56 हजार किलोमीटर, पर्वतीय मार्गों पर 36 हजार किलोमीटर और मिश्रित मार्गों पर 46 हजार किलोमीटर चलना जरूरी होगा।


पहाड़ में अनुबंधित बसें चलाएगा निगम
पर्वतीय मार्गों पर बसों की कमी को देखते हुए परिवहन निगम ने अनुबंधित बसें चलाने का निर्णय लिया है। बोर्ड बैठक में निगम की वित्तीय वर्ष 2021-22 की बैलेंस शीट को भी अनुमोदन दिया गया।

मृतक आश्रितों का प्रस्ताव शासन को
निगम की बोर्ड बैठक में तय किया गया कि मृतक आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इन पर वर्ष 2017 से रोक लगी हुई है। वहीं, निगम ने तय किया कि सड़क हादसों से जुड़े हाईकोर्ट में लंबित वादों पर निगम कोर्ट के बाहर ही सुलहनामा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed