{"_id":"69ecb2eab08bf6a75909ce0a","slug":"uttarakhand-board-vidya-mandir-students-dominate-the-merit-list-dehradun-news-c-5-hld1006-954947-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड बोर्ड : मेरिट में छाए विद्या मंदिरों के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड बोर्ड : मेरिट में छाए विद्या मंदिरों के छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 10 वीं और 12 वीं में टॉप पांच में चार-चार छात्रों ने पाया स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की मेरिट लिस्ट में विद्या मंदिरों के छात्र छाए हुए हैं। 10 वीं और 12 वीं में टॉप पांच में चार-चार छात्रों ने स्थान पाया है। यह हाल तब है जबकि सरकारी स्कूलों की तुलना में विद्या मंदिरों के शिक्षकों को बहुत कम वेतन और सुविधाएं हैं।
उत्तराखंड बोर्ड की ओर से 10 वीं और 12 वीं के छात्र-छात्राओं की टॉप 25 की मेरिट लिस्ट जारी की गई है। जिसमें कई छात्र विद्या मंदिरों के हैं। हाईस्कूल की टॉप पांच की मेरिट लिस्ट में प्रदेश में दूसरा स्थान पाने वाले सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चिन्यालीसौंण उत्तरकाशी के इशांत कोठारी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा बागेश्वर के योगेश जोशी ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट में तीसरा, सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल के शशांक पुरोहित ने 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चिन्यालीसौंण उत्तरकाशी के प्रांजल सिंह ने 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ मेरिट में पांचवां स्थान पाया है। इंटरमीडिएट की मेरिट लिस्ट में भी विद्या मंदिरों के छात्र छाए हुए हैं। इसमें सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज बागेश्वर की गीतिका पंत सर्वाधिक 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में पहले स्थान पर है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज आवास विकास ऋषिकेश देहरादून के आर्यन ने 97.80 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मायापुर हरिद्वार की वंशिका ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ मेरिट में तीसरे और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर दो बीएचईएल रानीपुर हरिद्वार की कशिश शर्मा 96.60 प्रतिशत अंकों के साथ मेरिट में चौथा स्थान पाया है।