फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board Topper 2023 Preparation to give Governor Award to meritorious students at Raj Bhavan

Uttarakhand Board: मेधावियों को गवर्नर्स अवार्ड देने की तैयारी, राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगे होनहार

Sun, 28 May 2023 11:51 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 28 May 2023 11:51 AM IST
सार

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में अलग-अलग विषयों के टॉप थ्री मेधावियों, संस्कृत शिक्षा के टॉपर्स और सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूलों को इस साल फिर से सम्मानित करने की तैयारी है। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले तीन स्कूलों को भी सम्मानित करने की परंपरा रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Board Topper 2023 Preparation to give Governor Award to meritorious students at Raj Bhavan
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को तीन साल बाद इस साल गवर्नर्स अवार्ड दिए जाने की तैयारी है। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के हाथों प्रदेश के होनहारों को सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल के सचिव रविनाथ रामन के मुताबिक बोर्ड के टॉपर्स और सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में अलग-अलग विषयों के टॉप थ्री मेधावियों, संस्कृत शिक्षा के टॉपर्स और सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूलों को इस साल फिर से सम्मानित करने की तैयारी है। राज्य में वर्ष 2015 में तत्कालीन राज्यपाल कृष्णकांत पाल की ओर से बोर्ड के मेधावियों को इस पुरस्कार को दिए जाने की शुरूआत की गई थी।

विज्ञापन


तीन स्कूलों को भी सम्मानित करने की परंपरा
उनकी ओर से हाईस्कूल के टॉप तीन, इंटरमीडिएट के कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के टॉप तीन-तीन छात्र-छात्राओं के अलावा संस्कृत शिक्षा में पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा के टॉपर्स को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले तीन स्कूलों को भी सम्मानित करने की परंपरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: VIP श्रद्धालुओं से अब तक बीकेटीसी ने कमाए 24 लाख, अक्षय, कंगना सहित कई सितारों ने किए दर्शन

पहले स्थान पर रहने वाले मेधावियों को सात हजार, दूसरे स्थान पर रहने वालों को पांच हजार और तीसरे स्थान पर रहने वालों को तीन हजार रुपये की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। तत्कालीन राज्यपाल कृष्णकांत पाल के बाद से राजभवन की ओर से हर साल राज्य के मेधावियों को यह पुरस्कार दिए जाते रहे है। तत्कालीन राज्यपाल बेबीरानी मौर्य की ओर से भी मेधावियों को गवर्नर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया, लेकिन राज्य में कोविड के बाद यह पुरस्कार नहीं दिए गए। मेधावियों को पिछले तीन साल से यह पुरस्कार नहीं मिल पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed