फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board Students Will not be able to appear for 10th-12th exams without online registration

Uttarakhand Board: छात्र-छात्राएं ध्यान दें...ऑनलाइन पंजीकरण के बिना नहीं दे पाएंगे 10वीं-12वीं की परीक्षा

Thu, 06 Jun 2024 02:02 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Jun 2024 02:02 AM IST
सार

पंजीकरण डाटा का प्रयोग बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 के लिए किया जाना है। गलत और आधी अधूरी जानकारी को ठीक करने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Board Students Will not be able to appear for 10th-12th exams without online registration
ऑनलाइन पंजीकरण - फोटो : Freepik

विस्तार

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं के संस्थागत छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन पंजीकरण न किया तो वे वर्ष 2025-26 में बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाएंगे। यह कहना है, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव वीपी सिमल्टी का।

विज्ञापन


उन्होंने पंजीकरण को लेकर सभी सीईओ को निर्देश जारी किया है। परिषद के सचिव की ओर से जारी निर्देश में कहा गया कि वर्ष 2023-24 में कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं का विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण किया गया था। जिसमें कुछ स्थानों पर छात्र-छात्राओं के नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, जाति, माध्यम, दिव्यांगता आदि की जानकारी गलत दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

Uttarakhand: छात्रों के लिए राहत की खबर, अब समर्थ पोर्टल पर 14 जून तक कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण डाटा का प्रयोग बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 के लिए किया जाना है। गलत और आधी अधूरी जानकारी को ठीक करने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। इसके लिए पोर्टल 10 जून से 15 जुलाई तक खोला जा रहा है। इसके बाद यदि कोई छात्र डाटा संशोधन से वंचित रह जाता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाचार्य की होगी।

निर्देश में यह भी कहा गया कि यदि विद्यालय से कक्षा 9वीं और 11वीं उत्तीर्ण करने के बाद छात्र ने किसी अन्य विद्यालय में प्रवेश ले लिया या वह कक्षा में फेल हो गया तो ऐसे छात्र-छात्राओं का विवरण हटाया जाना है। निर्देश में यह भी कहा गया कि किसी विद्यालय से स्थानांतरित या फिर किसी दूसरे बोर्ड से विद्यालय में आने वाले छात्रों का विवरण अभी अंकित नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed