फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand board result dehradun topper dharamveer.

चाय वाले के बेटे ने किया टॉप, नंबर जानकर होंगे हैरान

Thu, 28 May 2015 08:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर Updated Thu, 28 May 2015 08:16 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand board result dehradun topper dharamveer.

लगन हो तो मुश्किल हालात में भी कामयाबी हासिल की जा सकती है। इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया, गुदड़ी के लाल देहरादून जिले के डाकपत्थर निवासी धर्मवीर ने।

विज्ञापन


जिसने मेहनत के दम पर पिता के साथ चाय और पान की दुकान में हाथ बटाते हुए इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में उत्तराखंड में छटा और देहरादून जिले में पहला स्थान हासिल किया। गरीबी में पढ़े लिखे धर्मवीर का लक्ष्य आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है।
विज्ञापन


धर्मवीर के घर में बिजली का कनेक्शन कुछ माह पहले लगा है। ऐसे में उसने अधिकांश समय मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ाई की। धर्मवीर ने जहां गणित में 100 में से 100 नंबर हासिल किए। वहीं भौतिकी में 99, रसायन में 95 और इंग्लिश, हिंदी में 84 अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में थीं 23वीं रैंक

uttarakhand board result dehradun topper dharamveer.

धर्मवीर इससे पहले हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में भी पूरे प्रदेश में 23वीं रैंक हासिल कर चुका है। धर्मवीर के पिता रमाकांत चाय की दुकान से घर का खर्च चलाते हैं।

बेटे की उपलब्धि से उनका सीना फख्र से चौड़ा हो गया। मां रामदुलारी की आंखों में बेटे की सफलता भी साफ देखी जा सकती है। महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज के छात्र धर्मवीर ने बोर्ड परीक्षा में 92.40 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभाग का लोहा मनवाया।

तीन बहिन और दो भाइयों में सबसे छोटा धर्मवीर घर का लाडला है। धर्मवीर अपनी इस सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य अरुण डबराल और गुरु मोहन सिंह रावत को देते हैं। धर्मवीर ने बताया कि नियमित रूप से रोजाना दो से तीन घंटे पढ़ाई से यह सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed