फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand board Result 2024 Physics in 12th English spoiled mathematics in 10th

Uttarakhand: 12वीं में फिजिक्स तो 10वीं में अंग्रेजी ने बिगाड़ा गणित, मेरिट लिस्ट से जगह नहीं बना सका दून

Fri, 03 May 2024 01:22 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 03 May 2024 01:22 PM IST
सार

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट से दून के छात्र जगह नहीं बना सके। 12वीं का फिजिक्स (भौतिक विज्ञान) और 10वीं का अंग्रेजी और गणित के पेपर कठिन था। कई स्कूलों में इन विषयों को पढ़ाने वाले शिक्षक तक नहीं हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand board Result 2024 Physics in 12th English spoiled mathematics in 10th
UK Board Result 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते दो दिन पहले उत्तराखंड बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित किया गया। राजधानी देहरादून के बच्चे प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जगह नहीं बना सके। हालांकि, जिले में 10वीं और 12वीं में 14-14 छात्र-छात्राएं मेरिट में आए हैं। शिक्षकों का कहना है कि दून के बच्चों के मेरिट में जगह नहीं बनाने के पीछे की वजह भौतिक विज्ञान और गणित का कठिन पेपर रहा है।

विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि 12वीं का फिजिक्स (भौतिक विज्ञान) और 10वीं का अंग्रेजी और गणित के पेपर कठिन था। कई स्कूलों में इन विषयों को पढ़ाने वाले शिक्षक तक नहीं हैं। ऐसे में बच्चे ठीक से तैयारी नहीं कर सके। इन विषयों में अंक कम आने से मेरिट में जगह नहीं बना सके। हालांकि, स्कूलों का पिछले साल की तुलना में पासिंग प्रतिशत बढ़ा है।

विज्ञापन

बीते सालों के मुकाबले इस बार विद्यालय का परिणाम अच्छा रहा है। पास होने वालों का प्रतिशत भी बढ़ा है। लेकिन छात्रों का कहना था फिजिक्स का पेपर कठिन होने की वजह से नंबर कम आए। जिसके चलते अंक प्रतिशत में कमी आई है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि विद्यालय के अधिक से अधिक छात्राएं मेरिट लिस्ट में जगह बना सकें। - प्रेमलता बौड़ाई, प्रधानाचार्य, जीजीआईसी, राजपुर रोड

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार फिजिक्स का पेपर कठिन था। विद्यालय में फिजिक्स का शिक्षक भी नहीं है। लेकिन छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर छात्रों को पढ़ाने के साथ परीक्षा की तैयारी कराई गई। हालांकि बीते सालों के मुकाबले इस बार 10वीं और 12वीं का पासिंग प्रतिशत में इजाफा हुआ है। - अवतार सिंह चावला, प्रधानाचार्य, श्री गुरु नानक पब्लिक बॉयज इंटर कॉलेज

ये भी भी पढ़ें...Nikay Chunav 2024: पांच साल में हरिद्वार जिले में बढ़े छह निकाय, 53 हजार मतदाता घटे, आयोग ने जारी किए आंकड़े

इस बार बोर्ड परीक्षा में विद्यालय का परिणाम अच्छा रहा है। 12वीं का पासिंग प्रतिशत 89 और 10वीं का 87 फीसदी रहा है। बीते सालों के मुकाबले यह बेहतर है। छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कार्य किए जा रहे हैं। - देवेंद्र खत्री, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज, पटेलनगर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed