फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand board result 2019 will declare on 30th May 

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: 30 मई को सुबह इस समय जारी होंगे 10 वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम

Wed, 22 May 2019 08:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 May 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand board result 2019 will declare on 30th May 
UK Board Result 2019

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद आगामी 30 मई को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट सुबह 10:30 बजे जारी करेगा। शिक्षा परिषद की सचिव नीता तिवारी ने इसकी घोषणा की है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि UK Board परीक्षा 01 मार्च से 26 मार्च, 2019 तक आयोजित की गई थी। कक्षा 10वीं में लगभग 1,49,927 छात्र और 12वीं में लगभग 1,24,867 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। रिजल्ट का ढाई लाख से अधिक परीक्षार्थियों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। इस साल हाईस्कूल में 149950 और इंटरमीडिएट में 124867 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। 
विज्ञापन


इस बार परीक्षा के लिए प्रदेश में 1317 केंद्र बनाए गए थे। इसमें 231 संवेदनशील और 27 अतिसंवेदनशील केंद्र थे। हाईस्कूल परीक्षा में 149950 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 76902 छात्र और 73048 छात्राएं शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

संस्थागत 144853 और व्यक्तिगत 5097 छात्र शामिल हुए। इंटरमीडिएट में 124867 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 61279 छात्र और 63588 छात्राएं शामिल हैं। इनमें संस्थागत 117719 और व्यक्तिगत 7148 छात्र शामिल हुए। 


वहीं साल 2018 में 12वीं का रिजल्ट 78.98 प्रतिशत और दसवीं का रिजल्ट 75.57 प्रतिशत रहा है। 10वीं में खटीमा के राणाा प्रताप स्कूल की काजल प्रजापति ने उत्तराखंड टॉप किया था। इन्होंने 98.40 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं 12वीं में जसपुर की एसपीएमआईसी की दिव्यांशी ने 98.40 प्रतिशत के साथ उत्तराखंड टॉप किया था। 

UK Board Result 2019: कैसे करें डाउनलोड-

चरण 1: नीचे दिए गए विकल्प पर क्लिक करें।
10वीं का परिणाम देखने के  लिए यहां क्लिक करें। 
12वीं का परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
 
चरण 2: मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 3: uk परिणाम 2019 डाउनलोड करें।
चरण 4: एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए  यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed