फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board: Experimental examination will start from April

Uttarakhand Board: अप्रैल से शुरू होगी उत्तराखंड बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 

Sun, 17 Jan 2021 09:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Jan 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Board: Experimental examination will start from April
उत्तराखंड बोर्ड - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं अप्रैल में होंगी, जबकि लिखित परीक्षाएं मई में हो सकती हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस बार कोविड 19 की वजह से बोर्ड की परीक्षाएं कुछ देरी से शुरू होंगी। हालांकि जून में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं मई में कराने की घोषणा की है। ऐसे में उत्तराखंड बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं अप्रैल में कराने के बाद लिखित परीक्षाएं मई में शुरू हो सकती हैं। 
विज्ञापन


बताया गया है कि बोर्ड के परीक्षार्थियों की संख्या इस बार पिछले साल से कुछ कम है। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक 28 जनवरी को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बैठक बुलाई गई है। बैठक में परीक्षा कलेंडर तय करने पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में विभिन्न जिलों की ओर से परीक्षा केंद्र घोषित किए जा चुके हैं। इसके अलावा बोर्ड के छात्र-छात्राओं से परीक्षा फार्म भरवाए जा चुके हैं। बताया गया है कि इस बार कोरोना के चलते परीक्षाएं जहां देरी से होंगी।


वहीं परीक्षार्थियों की संख्या भी कुछ कम हुई है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सामान्य दिनों में मार्च प्रथम सप्ताह से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होती थी और मई में रिजल्ट घोषित होता था, लेकिन इस बार मई में परीक्षाएं होंगी और जून में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed