फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board Exam 2026 exams will be held from February 21 to March 20

Uttarakhand Board Exam: 21 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी 10th-12th की परीक्षाएं, दो लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल

Tue, 06 Jan 2026 07:09 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: विकास कुमार Updated Tue, 06 Jan 2026 07:09 PM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रदेश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाएगी। 

विज्ञापन
Uttarakhand Board Exam 2026 exams will be held from February 21 to March 20
UBSE UK Board Exam 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होगी। इस बार हाईस्कूल के 112679 और इंटरमीडिएट के 103442 परीक्षार्थी विभिन्न जिलों में बने 1261 केंद्रों पर परीक्षा देंगे।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती के मुताबिक, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलेंगी। इस संबंध में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परीक्षा के लिए 50 एकल और 1211 मिश्रित केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 24 नए केंद्र शामिल हैं जबकि 156 केंद्र संवेदनशील और छह अतिसंवेदनशील हैं। हाईस्कूल में 29 और इंटरमीडिएट में 45 प्रश्न पत्रों की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों की ओर से लिखित उत्तर पुस्तिकाओं को उप संकलन केंद्रों पर जमा किया जाएगा।
विज्ञापन

 

10वीं और 12वीं में संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थी होंगे शामिल

हाईस्कूल में 110573 संस्थागत और 2106 व्यक्तिगत छात्र परीक्षा देंगे। वहीं इंटरमीडिएट में 99345 संस्थागत और 4097 व्यक्तिगत छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।

 

21 फरवरी को इंटरमीडिएट की ड्राइंग एवं पेंटिंग की परीक्षा

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 21 फरवरी को इंटरमीडिएट की ड्राइंग एवं पेंटिंग की परीक्षा होगी। जबकि 23 फरवरी को हिंदुस्तानी संगीत एवं टंकण, 24 फरवरी को हाईस्कूल की हिंदी व इंटरमीडिएट की हिंदुस्तानी संगीत, 25 फरवरी को इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान एवं कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा होगी। परीक्षाएं 20 मार्च 2026 तक चलेंगी। अंतिम दिन हाईस्कूल की हिंदुस्तानी संगीत व व्यवसायिक ट्रेड की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। जबकि इंटरमीडिएट की संस्कृत, उर्दू व पंजाबी विषय की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed