फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand board exam 2019 Answer copies bundle missing in khatima

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल गायब, शिक्षकों में मचा हड़कंप

Thu, 07 Mar 2019 11:47 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा/शक्तिफार्म
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा/शक्तिफार्म Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand board exam 2019 Answer copies bundle missing in khatima
उत्तराखंड बोर्ड

उत्तराखंड शिक्षा एवं परीक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के शक्तिफार्म जीजीआईसी केंद्र में बृहस्पतिवार को हुए पेपर के बाद उत्तर पुस्तिकाएं खटीमा स्थित संकलन केंद्र में नहीं पहुंची थीं। खटीमा कोतवाली में बृहस्पतिवार देर रात शिक्षक की तहरीर पर बंडल की गुमशुदगी दर्ज की गई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात तक हाईस्कूल गणित परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं न पहुंचने से उप संकलन केंद्र में खलबली रही। इस बीच चर्चा रही कि शक्तिफार्म से चला शिक्षक उप संकलन केंद्र में तो पहुंचा लेकिन उसके पास कोई उत्तर पुस्तिका का बंडल नहीं था।
विज्ञापन


थारु राइंका के प्रधानाचार्य ने तत्काल सीईओ को कापियां न पहुंचने की सूचना दी। इस बीच चर्चा यह भी रही कि शिक्षक बंडल लेकर शक्तिफार्म से चला था और बंडल बस में ही रह गया। रात आठ बजे तक मामला कोतवाली में नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात कोतवाली के एसएसआई देवेंद्र गौरव ने बताया कि राइंका गुरुग्राम, शक्तिफार्म के सहायक शिक्षक बोधीराम ने पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर सौंपी है। इसमें कहा गया कि शाम तीन बजे वह खटीमा के लिए एक निजी बस में बंडल के साथ सवार थे। झनकट-खटीमा के बीच उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल गुम हो गया। तहरीर में कितनी पुस्तिकाएं खोई हैं उनका उल्लेख नहीं किया गया है।

बता दें कि बोर्ड परीक्षा के तहत थारु राइंका खटीमा में उप संकलन केंद्र बनाया गया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने बताया कि उप संकलन केंद्र के अंतर्गत 28 परीक्षा केंद्र हैं। इनमें बृहस्पतिवार को हाईस्कूल गणित की परीक्षा थी।

सायं साढ़े चार बजे तक और विशेष परिस्थिति में देर तक उत्तर पुस्तिका जमा की जाती हैं। जीजीआईसी शक्तिफार्म केंद्र के विद्यार्थियों की बृहस्पतिवार को निर्धारित समय तक उत्तर पुस्तिका नहीं पहुंची।

इस बीच शक्तिफार्म से शिक्षक पहुंचा लेकिन बंडल नहीं जमा किया। रात साढ़े आठ बजे तक भी बंडल नहीं आया है। इधर, शक्तिफार्म में चर्चा है कि करीब 38 कापियों का बंडल था। शक्तिफार्म जीजीआईसी के प्रधानाचार्य से फिलहाल संपर्क नहीं हो पाया। 

परिषदीय परीक्षा केंद्र जीजीआईसी शक्तिफार्म की उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल खोने की सूचना मिली है। ऊधमसिंह नगर के सीईओ को घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. नीता तिवारी, सचिव, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed