फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand Board Class 10th 12th Result 2024 Declared Know Toppers and all Updates In Hindi

Uttarakhand Board Result 2024: रिजल्ट जारी, 10वीं में प्रियांशी रावत टॉपर; 12वीं में पीयूष और कंचन ने किया टॉप

Tue, 30 Apr 2024 11:44 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Apr 2024 11:44 AM IST
सार

Uttarakhand Board Result 2024: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड की ओर से सुबह 11:30 बजे रिजल्ट जारी किया गया। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

10वीं के छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें।
12वीं के छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें।

विज्ञापन
Uttarakhand Board Class 10th 12th Result 2024 Declared Know Toppers and all Updates In Hindi
उत्तराखंड बोर्ड के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल मंगलवार को जारी हो गया है। बोर्ड परीक्षा में इस बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है। हाईस्कूल में जीबीएस जीआईसी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ की छात्रा प्रियांशी रावत ने प्रदेश में टॉप किया है। छात्र ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं, इंटरमीडिएट में विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधाम रोड अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया व एचजीएसएसवीएमआईसी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी की छात्रा कंचन जोशी ने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन

 
Uttarakhand Board Result Live: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल का 89.14 फीसदी रहा परिणाम

विज्ञापन

इतना रहा परीक्षा परीक्षा परिणाम

बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम सुबह साढ़े 11 बजे घोषित किया। हाईस्कूल में उत्तीर्ण प्रतिशत 89.14%  रहा। इसमें  85.59 फीसदी छात्र और 92.54 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में कुल 82.63 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 78.97 फीसदी छात्र और 85. 96  फीसदी छात्राएं पास हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं 10वीं के टॉप थ्री छात्र-छात्राएं

  • पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया।
  • रुद्रप्रयाग के शिवम मलेठा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • पौड़ी गढ़वाल की आयुष ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 

ये हैं 12वीं के टॉप थ्री छात्र-छात्राएं

  • अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया और एचजीएसएसवीएमआईसी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी की छात्रा कंचन जोशी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
  • दूसरे स्थान पर रुद्रप्रयाग के अंशुल नेगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • ऋषिकेश के हरीश चंद्र बिजल्वाण ने तीसरा स्थान पाया। 

परीक्षा में इतने छात्र हुए थे शामिल

इस बार हाईस्कूल में संस्थागत और व्यक्तिगत एक लाख, 16 हजार, 379 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 94 हजार, 768 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कुल दो लाख 11 हजार 147 परीक्षार्थियों को परीक्षाफल जारी हुआ। मूल्यांकन कार्य 27 मार्च से 10 अप्रैल के बीच किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed