फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board 10th, 12th Results 2020 News in Hindi: Simple in studies but extraordinary success in life

UK Board 10th, 12th Result 2020: पढ़ाई में साधारण मगर जिंदगी में कामयाबी मिली असाधारण

Tue, 28 Jul 2020 04:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 28 Jul 2020 04:29 PM IST
सार

  • इंटर में महज 57% अंक, पर आज कामयाब डॉक्टर टनकपुर में प्रभारी चिकित्साधिकारी हैं डॉ. शाहिद

विज्ञापन
Uttarakhand Board 10th, 12th Results 2020 News in Hindi: Simple in studies but extraordinary success in life
rashid - फोटो : amar ujala

विस्तार

डॉ. मोहम्मद शाहिद इन दिनों अपने गृह नगर टनकपुर में आयुर्वेदिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी हैं। उनकी पत्नी भी शिक्षिका हैं। मगर डॉ. शाहिद शुरुआती पढ़ाई के दिनों में असाधारण नहीं थे।

विज्ञापन


UK Board 10th-12th Result 2020: अमर उजाला पर सबसे पहले ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट, अभी करें रजिस्टर...
विज्ञापन


यहां तक कि हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में महज द्वितीय श्रेणी ही ला सके। लेकिन उन्होंने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कामयाबी हासिल की। बुधवार को आने वाले उत्तराखंड के बोर्ड परिणाम के बारे में उनसे बात की गई तो उन्होंने कम नंबर लाने वाले विद्यार्थियों को अपना उदाहरण दिया और बताया हर बार बेहतरी का मौका होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआरएम स्टेट आयुर्वेदिक कॉलेज बरेली से उन्होंने बीएएमएस की डिग्री हासिल की। आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी के अलावा डॉ. शाहिद आयुष विभाग के उत्तराखंड के मास्टर ट्रेनर भी हैं।

उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की

 डॉ. शाहिद बताते है कि कई बार अपेक्षित कामयाबी नहीं मिल पाना हालात पर निर्भर होता है। जब उन्हें इंटर में भी कम नंबर मिले, तो उन्होंने एक बड़ा निर्णय लिया।

हर हाल में डॉक्टर बन लोगों की सेवा करना। इसके लिए उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की। परिश्रम ने उन्हें कामयाबी का स्वाद दिलाया। आयुर्वेदिक कॉलेज में चयन हुआ। और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

डॉ. शाहिद कहते हैं कि कम अंक आना आत्ममंथन का अवसर देता हैं। नसीहत देते हैं कि कम नंबर लाने वाले छात्र-छात्राओं को कतई मायूस नहीं होना चाहिए, बल्कि कमियों को समझ उसे दूर करने पर अपेक्षित नतीजे जरूर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed