फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board 10th and 12th class results 2020: Number of Students declining year after year In Government Schools

UK Board Result 2020: सरकारी स्कूलों से हो रहा बच्चों का मोहभंग, साल दर साल घट रही परीक्षार्थियों की संख्या

Mon, 27 Jul 2020 09:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 Jul 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Board 10th and 12th class results 2020: Number of Students declining year after year In Government Schools
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड बोर्ड में परीक्षार्थियों की संख्या साल दर साल घट रही है। हर वर्ष छात्रों की संख्या घटना चिंता का विषय है, जबकि सीबीएसई बोर्ड की ओर परीक्षार्थियों का रुझान ज्यादा है। इसका कारण सरकारी स्कूलों में गुणवत्ताहीन शिक्षा व्यवस्था है।

विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड के पिछले सालों का रिकॉर्ड खंगालें तो दिखेगा कि किस तरह छात्रों की संख्या में कमी हो रही है। साल 2015 में हाईस्कूल में 169481, इंटरमीडिएट में 143159 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 
विज्ञापन


2016 में हाईस्कूल में 162865, इंटर में 133064 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 2017 में हाईस्कूल में 150573, इंटर में 131190 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 2018 में हाईस्कूल 146166, इंटर में 130094 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में हाईस्कूल 146584, इंटर में 122618 ने परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। साल 2020 में हाईस्कूल में 147588 और इंटर में 119216 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। इन परीक्षार्थियों का रिजल्ट 29 जुलाई को आने वाला है। लगातार घटती छात्रसंख्या शिक्षा विभाग के लिए चिंता का सबक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed