फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP will strengthen every booth to make a dent in 51 percent votes in Lok Sabha Election

Uttarakhand: 51 फीसदी वोटों पर सेंध लगाने के लिए हर बूथ मजबूत करेगी भाजपा, बनाई ये रणनीति

Fri, 24 Feb 2023 10:31 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Feb 2023 10:31 PM IST
सार

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और अभियान की राष्ट्रीय संयोजक सरोज पांडेय ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को केंद्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों और कार्यक्रमों की जानकारी दी।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP will strengthen every booth to make a dent in 51 percent votes in Lok Sabha Election
उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड भाजपा ने लोक सभा चुनाव की तैयारी के लिए अपने बुनियादी सांगठनिक नेटवर्क को मजबूत करने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। बूथ कमेटियों, पन्ना प्रमुख और पन्ना टोलियों के रूप में पार्टी की करीब तीन लाख 98 हजार की समर्पित जमीनी कार्यकर्ताओं की यह फौज चुनावी संग्राम से पहले भाजपा के पक्ष में वातावरण बनाने के अभियान में जुटेगी। शुक्रवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन हुआ।

विज्ञापन


उत्तराखंड: जल्द बंटेंगे दायित्व, चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त नेताओं को नहीं मिलेगी जिम्मेदारी
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और अभियान की राष्ट्रीय संयोजक सरोज पांडेय ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को केंद्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रभारी गौतम ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान हम सबके लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन चुनाव जीतने के साथ हमें जीत के साथ-साथ जनता का दिल भी जीतना है। पार्टी के सशक्तीकरण की शुरूआत बूथ से ही होती है। राष्ट्रीय स्तर पर टोली बनी हुई है। उत्तराखंड में प्रदेश व जिला स्तर पर यह महत्वपूर्ण टोली बन चुकी है। अब मंडल स्तर तक टोली का प्रबंधन होगा। इसके लिए हमारे सभी पदाधिकारी कार्यशाला से प्रशिक्षित होकर क्षेत्रों तक अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 मार्च तक शक्ति केंद्र व 20 मार्च तक पन्ना टोलिया
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया को बताया कि 10 मार्च तक 2364 शक्ति केंद्रों के पुनर्गठन होगा। एक शक्ति केंद्र पर तीन से पांच बूथ शामिल होंगे। 20 मार्च तक सभी बूथ कमेटियां और पन्ना टोलियां बन जाएंगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य राम कोठारी के मुताबिक, पहली बार शक्ति केंद्रों पर अल्पकालिक विस्तारक की तैनाती की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट तथा संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी द्वारा किया गया । कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी सहित समस्त प्रदेश पदाधिकारी, ज़िलाध्यक्ष, जिला प्रभारी जिला सह प्रभारी मोर्चों के सभी प्रदेश अध्यक्ष बूथ सशक्तिकरण अभियान की प्रदेश एवं जिलों की टोली ने भाग लिया।

Trending Videos

11668 बूथों पर ही 1.28 लाख कार्यकर्ताओं की टीम
संगठन के करीब 11668 बूथों पर 11 लोगों की एक समिति का काम पूरा होगा। इस हिसाब से 128348 कार्यकर्ता संगठन के काम में जुटेगा। इसके साथ पन्ना प्रमुख और पन्ना प्रमुख टोली भी बनाई जाएगी। हर बूथ पर 11 सदस्यों की टीम होगी।

2.70 लाख से ज्यादा होंगे पन्ना प्रमुख
राज्य में करीब 81 लाख मतदाता है। 30 मतदाताओं पर एक पन्ना प्रमुख के हिसाब से 2.70 लाख पन्ना प्रमुख की टीम तैयार हो रही है।

51 प्रतिशत वोटों पर सेंध लगाने की रणनीति
पार्टी की 51 फीसदी वोटों पर सेंध लगाने की रणनीति है। इसके लिए पार्टी संगठन की सबसे निचली इकाई तक सांगठनिक गतिविधियों को संचालित करेगी।

कैंट व निकाय चुनाव और संगठन विस्तार पर मंथन
प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, कार्यशाला में कैंट बोर्ड और निकायों के चुनाव पर भी चर्चा हुई। संगठन विस्तार पर भी मंथन हुआ। 30 अप्रैल को मन की बात के कार्यक्रम में सभी सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी सभी लोग एक-एक बूथ में मौजूद रहेंगे। हर बूथ पर 100 लोग कार्यक्रम को सुनेंगे।

राष्ट्रपति के अभिभाषण के जरिये मोदी सरकार की उपलब्धियों का प्रचार होगा
2014 से पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों को राष्ट्रपति के अभिभाषण के जरिये जन-जन के बीच प्रचार किया जाएगा। 20 मार्च तक प्रत्येक शक्ति केंद्र पर चार वक्ता अभिभाषण के छह-छह पन्नें पढ़ेंगे। राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी पढ़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed