फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP will celebrate General Bipin Rawat Death Anniversary every year

General Bipin Rawat Death Anniversary: उत्तराखंड में भाजपा हर साल मनाएगी जनरल रावत की पुण्यतिथि

Thu, 08 Dec 2022 09:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Dec 2022 09:42 PM IST
सार

जनरल रावत की पुण्यतिथि पर प्रदेश पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में यह संकल्प लिया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP will celebrate General Bipin Rawat Death Anniversary every year
जनरल बिपिन रावत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तराखंड भाजपा हर वर्ष देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि मनाएगी। इस मौके पर उनके योगदान और सपनों को याद किया जाएगा और उन्हें पूरा करने का संकल्प लिया जाएगा। भाजयुमो प्रदेश भर में रक्तदान शिविर लगाएगा।

विज्ञापन


जनरल रावत की पुण्यतिथि पर प्रदेश पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में यह संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं ने जनरल रावत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल रावत का असमय चले जाने से उत्तराखंड को बहुत बड़ी क्षति हुई। उनके बहुत सारे सपने थे। विशेषकर दूरदराज के क्षेत्रों के विकास को लेकर वे काफी कुछ करना चाहते थे। पर्यटन व बागवानी के क्षेत्र में वह काम करना चाहते थे। उनके जाने से राज्य को बहुत धक्का लगा।
विज्ञापन


संकल्प लिया कि हर वर्ष उनका स्मरण करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हमने कल्पना भी नहीं कि थी कि वह इस प्रकार हमें छोड़ कर चले जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनरल रावत की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कहा कि हर वर्ष पुण्यतिथि पर कार्यक्रम होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी जनरल रावत के योगदान को याद किया। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी व अन्य नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed