फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: BJP state president Banshidhar Bhagat declared working committee

उत्तराखंडः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने किया टीम का एलान, इनके नाम शामिल

Tue, 25 Feb 2020 07:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 25 Feb 2020 07:43 PM IST
सार

  • 26 नए पदाधिकारियों के नामों की सूची जारी की, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा

विज्ञापन
Uttarakhand: BJP state president Banshidhar Bhagat declared working committee
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। भगत की टीम में उनके और प्रदेश संगठन महामंत्री समेत कुल 28 पदाधिकारी हैं। उनकी टीम में 26 नए पदाधिकारी शामिल हुए हैं। इनमें आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, दो प्रदेश महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, आठ प्रदेश मंत्री, एक कार्यालय सचिव और छह प्रदेश प्रवक्ता शामिल हैं। तीन विधायकों को भगत की टीम में जगह मिली है। प्रदेश सरकार के किसी भी दायित्वधारी को टीम में शामिल नहीं किया गया है। 16 पदाधिकारियों की दोबारा टीम में जगह मिली है।

विज्ञापन


ये हैं पदाधिकारी
प्रदेश उपाध्यक्ष : खजान दास (विधायक), पुष्कर सिंह धामी (विधायक), अनिल गोयल, राजकुमारी गिरी, कुसुम कंडवाल, देवेंद्र भसीन, खिलेंद्र चौधरी
प्रदेश महामंत्री : अजय कुमार (प्रदेश संगठन महामंत्री), राजेंद्र भंडारी व कुलदीप कुमार
कोषाध्यक्ष : पुनीत मित्तल
प्रदेश मंत्री : बलबीर घुनियाल, पुष्कर सिंह काला, आशीष गुप्ता, राजेंद्र बिष्ट, आदित्य चौहान, नीरू देवी, मधु भट्ट, किरण देवी
प्रदेश कार्यालय सचिव : कौस्तुभानंद जोशी
प्रदेश प्रवक्ता : सुरेश जोशी, विनय रूहेला, विनय गोयल, नवीन ठाकुर, प्रकाश रावत, विनोद सुयाल

छोटी टीम पर क्षेत्रीय असंतुलन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तुलना में प्रदेश भाजपा की टीम बहुत छोटी है। लेकिन टीम में वरिष्ठता, अनुभव, जातीय व क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखकर चेहरों को जगह दी गई है। टीम में तीन महिला नेताओं को दायित्व सौंपा गया है। हालांकि क्षेत्रीय संतुलन के हिसाब से उसमें अभी विस्तार की गुंजाइश है। प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में हरिद्वार, उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग जिले को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। 
विज्ञापन


इन चेहरों को सौंपी मोर्चों की कमान
भाजपा युवा मोर्चा : कुंदन लटवाल (अध्यक्ष पद पर बरकरार)(अल्मोड़ा)
भाजपा महिला मोर्चा : ऋतु खंडूड़ी, विधायक यमकेश्वर (जनरल बीसी खंडूड़ी की सुपुत्री)(पौड़ी)
अनुसूचित जाति मोर्चा : अंबादत्त आर्य (नैनीताल)
अनुसूचित जनजाति मोर्चा : राकेश राणा (ऊधमसिंह नगर)
किसान मोर्चा : अनिल चौहान (यूएस नगर)

2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर टीम का गठन किया गया है। ये प्रदेश पदाधिकारियों की सूची है। प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा बाद में की जाएगी, जिसमें कुछ अन्य जिलों को प्रतिनिधित्व दिया जाना है। अगले विस्तार में इसे पूरा किया जाएगा। कार्य समिति प्रदेश मीडिया प्रभारी, अनुशासन समिति, विशेष आमंत्रित सदस्य, प्रकोष्ठों व प्रकल्पों की बाद में घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बंशीधर भगत, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

प्रदेश भाजपा की टीम बहुत संतुलित है। इसके लिए भगत जी को बधाई। मेरी शुभकामनाएं हैं कि ये टीम बेहतर ढंग से काम करेगी और संगठन को और मजबूती प्रदान करेगी।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

भाजपा के पुराने और उदासीन नेताओं को एक्टिव करेंगे भगत

वहीं अब इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का नया अभियान पार्टी के पुराने और उदासीन नेताओं को एक्टिव करने का होगा। यह अभियान वे छह अप्रैल से शुरू करेंगे।

इस अभियान के दौरान वे पुराने नेताओं के पास जाएंगे और उनसे सांगठनिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील करेंगे। उनके पास पुराने खांटी नेताओं को संगठन की जिम्मेदारी देने का एक प्लान भी है। इस अभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारियों की भूमिका तय होगी। 

संगठन की कमान संभालने के बाद से ही भगत पूरे प्रदेश के दौरा कर रहे हैं। भ्रमण के दौरान उन्हें यह महसूस हुआ कि पार्टी के पुराने और अनुभवी नेता किसी न किसी कारण से उदासीन हैं। वे भाजपा की विचारधारा से गहरे तक तो जुड़े हैं लेकिन पार्टी की गतिविधियों में शामिल नहीं हो रहे हैं। हालांकि सांगठनिक और चुनावी रणनीति के लिहाज से वे 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए काफी अहम हो सकते हैं। 

प्रदेश की तकरीबन हर विधानसभा का दौरा पूरा करने के बाद भगत ने अब पुराने व उदासीन नेताओं के दरवाजे पर दस्तक देने का फैसला किया है। भगत छह अप्रैल से इस अभियान की शुरुआत करेंगे।

उनके नेतृत्व पार्टी के पदाधिकारियों की टीम फील्ड में उतरेगी और पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क साधेगी। उनकी कुशलक्षेम भी लेगी। अभियान के दौरान वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। उनसे नियमित मुलाकातों के भी कार्यक्रम बनेंगे, जिससे वे खुद को अलग थलग महसूस न करें और खुद को हर क्षण पार्टी से जुड़ा हुआ महसूस करें।

पुराने और नये कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चला जाएगा। छह अप्रैल से पुराने और उदासीन नेताओं और कार्यकर्ताओं से मैं व्यक्तिगत रूप से मिलूंगा। उनसे संगठन की गतिविधियों से जुड़ने की अपील की जाएगी।
- बंशीधर भगत, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed