फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand bjp President Banshidhar Bhagat Controversial Statement on pm modi Gone Viral

उत्तराखंड: पीएम मोदी को लेकर एक बयान से विवादों में आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, वायरल हुआ वीडियो

Fri, 28 Aug 2020 02:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Aug 2020 02:20 AM IST
सार

  •  कहा- मोदी लहर के सहारे नहीं क्षेत्र में जाकर होगी नैय्या पार
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने दिन में दिया बयान, शाम को दिया स्पष्टीकरण
  • कहा, मोदी विश्व के महानतम नेता, उनका नेतृत्व हमारी शक्ति है 

विज्ञापन
Uttarakhand bjp President Banshidhar Bhagat Controversial Statement on pm modi Gone Viral
उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत अपने एक बयान को लेकर सियासी विवादों में आ गए हैं। भगत ने एक टीवी चैनल को बयान दिया कि मोदी लहर के सहारे अब किसी की नैय्या पार नहीं होगी। विधायकों को खुद मेहनत करनी होगी। क्षेत्र में जाकर काम करना होगा।

विज्ञापन


उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कांग्रेस ने इस बहाने निशाने साधने शुरू कर दिए। भगत के बयान को लेकर सियासी रंग चढ़ा तो पार्टी को प्रदेश अध्यक्ष के बयान को स्पष्ट करना पड़ा। उन्होंने पीएम मोदी को विश्व का महानत नेता बताया और कहा कि पार्टी उनके आशीर्वाद से केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचागी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पत्रकार ने भगत से पूछा कि क्या आपको लगता है कि जो विधायक मोदी लहर के सहारे बैठे हैं, उनकी नैय्या पार हो जाएगी? इसके जवाब में भगत कह रहे हैं, निश्चितरूप से मैं कह सकता हूं कि मोदी लहर के सहारे अब किसी की नैय्या पार नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बयान के गलत मायने निकाले जा रहे

स्वत: मेहनत करनी पड़ेगी। सबको क्षेत्र में जाना पड़ेगा। क्षेत्र में जाकर लोग मेहनत करेंगे, तब लोग उनको वोट देंगे। अब ऐसा नहीं है कि मोदी के नाम पर लोग उनको वोट दे देंगे। बहुत दे दिया मोदी के नाम से वोट। आगे मेहनत करनी पड़ेगी। मैंने यह भी कहा है कि परफाॅरमेंस सबकी देखेंगे। तभी उनके टिकट आएंगे। परफाॅरमेंस सबकी अच्छी रहेगी।

भगत के इस बयान को कांग्रेस ने झट से लपक लिया। फौरन उसके नेताओं ने मोदी के बहाने भाजपा पर तंज करने शुरू कर दिए। इसके बाद पार्टी की ओर सफाई दी गई कि भगत के बयान के गलत मायने निकाले जा रहे हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया में उनके बयान न सही रूप में दिखाया जा रहा है, न सही परिप्रेक्ष्य में। 

पीएम मोदी विश्व के महानतम नेता: भगत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं विश्व के महानतम नेता हैं। देश का जनमानस उनके साथ है। इलेक्ट्रानिक मीडिया के कुछ चैनल पर दिखाए जा रहे उनके बयान पर उन्होंने स्पष्ट किया कि इसे सही रूप में नहीं दिखाया जा रहा है। कहा कि मोदी जन जन के नायक हैं।

दुनिया के महानतम प्रभावशाली नेता हैं। उनका नेतृत्व हमारी शक्ति है। विधायकों की उनकी राय क्षेत्र में सक्रियता को और बढ़ाने और जनता के बीच अपनी पकड़ को और मजबूत करने को लेकर है।

हम चुनाव में जनता के बीच केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाएंगे। हमें मोदी जी के आशीर्वाद से उत्तराखंड में चल रही बड़ी बड़ी परियोजनाओं व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन को बताना है। इसके लिए जनता से संवाद और बढ़ाना उपयोगी और प्रभावी रहेगा। अगला विधानसभा चुनाव हम भारी बहुमत से जीतेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed