फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP organizational elections process will start from September 11

उत्तराखंडः भाजपा सांगठनिक चुनाव का कार्यक्रम जारी, 11 सितंबर से शुरू होंगी प्रक्रिया

Sun, 18 Aug 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 18 Aug 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand BJP organizational elections process will start from September 11
प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन

भाजपा के सांगठनिक चुनाव का कार्यक्रम तय हो गया है। पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी बलवंत सिंह भौर्याल ने प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम की घोषणा की। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, सांगठनिक चुनाव 11 सितंबर से 15 दिसंबर तक चार चरणों में होंगे। दिसंबर माह में पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। उन्होंने पार्टी के 14 सांगठनिक जनपदों के चुनाव व सह चुनाव अधिकारियों के नामों की सूची भी जारी की। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान 20 अगस्त तक चलेगा। 30 अगस्त तक सक्रिय सदस्यों का सत्यापन होगा। 

विज्ञापन


19 अगस्त को होगी कार्यशाला
भाजपा के सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया के संबंध में 19 अगस्त को प्रदेश पार्टी कार्यालय में एक कार्यशाला होगी। इस कार्यशाला को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह संबोधित करेंगे। प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि बैठक में जिला व सह चुनाव अधिकारी, जिला प्रभारी व प्रदेश पदाधिकारी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


यह है चुनाव कार्यक्रम 
तिथि               -                 चुनाव
11 से 30 सितंबर: बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति
11 से 31 अक्तूबर: मंडल अध्यक्ष व समितियों का गठन
11 से 30 नवंबर : जिलाध्यक्ष व प्रदेश परिषद सदस्य
01 से 15 दिसंबर : प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय परिषद सदस्य
नोट: हर चरण में 10 दिन का अंतराल शिकायत निवारण व अगले चरण की तैयारी के लिए रखा गया है।

ये बनाए गए चुनाव अधिकारी
प्रदेश चुनाव अधिकारी भौर्याल ने जिला व सहायक चुनाव अधिकारियों की सूची जारी की। इसके अनुसार उत्तरकाशी में चुनाव अधिकारी राजेंद्र अणथ्वाल, सह चुनाव अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, टिहरी में कुलदीप कुमार व सुंदर सिंह रावत, देहरादून जिले का मयंक गुप्ता व वीर सिंह चौहान को, महानगर का धन सिंह नेगी व अरविंद जैन को, हरिद्वार का राजेश कुमार व शोभा राम प्रजापति, पौड़ी में बीरेंद्र सिंह बिष्ट को जिला और मातबर सिंह रावत को सह चुनाव अधिकारी बनाया गया है। उनके अलावा कुसूम कंडवाल रुद्रप्रयाग की चुनाव अधिकारी होंगी, जबकि वेद प्रकाश जमलोकी को सह चुनाव अधिकारी बनाया गया है। चमोली में जिला चुनाव अधिकारी ज्योति प्रसाद गैरोला, सह चुनाव अधिकारी गजेंद्र सिंह रावत को, पिथौरागढ़ का प्रकाश हरबोला और मनोज सिंह सामंत को, अल्मोड़ा का महेंद्र भट्ट को और कुंवर सिंह गसाईं को, बागेश्वर का केदार जोशी को और जंग बहादुर सिंह दोसाद को, चंपावत का खिलेंद्र चौधरी व शंकर लाल वर्मा को, नैनीताल का विनय रुहेला और विवेक शाह को तथा ऊधमसिंह नगर जिले का चुनाव अधिकारी कैलाश शर्मा को और सह चुनाव अधिकारी कमल जिंदल को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सक्रिय सदस्य ही लड़ सकेंगे चुनाव
भाजपा के सांगठनिक चुनाव में केवल सक्रिय सदस्य ही भाग ले सकेंगे। सक्रिय सदस्य बनने के लिए 50 सदस्य बनाने अनिवार्य होंगे। उसे 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा साथ ही 120 रुपये पार्टी की पत्रिका देव कमल के लिए वार्षिक शुल्क भी देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed