फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP New team of the state BJP will be formed after Panchayat elections read All Updates

Uttarakhand: पंचायत चुनाव के बाद बनेगी प्रदेश भाजपा की नई टीम, जो नहीं दिखे सक्रिय उन्हें किया जाएगा बाहर

Sun, 06 Jul 2025 06:05 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 06 Jul 2025 06:05 PM IST
सार

भाजपा संगठन में पद होने के बावजूद जो सदस्य सक्रिय नहीं रहे, सांगठनिक दायित्व निभाने में सुस्ती बरती, उन्हें  पार्टी अब बाहर का रास्ता दिखाएगी।
 

विज्ञापन
Uttarakhand BJP New team of the state BJP will be formed after Panchayat elections read All Updates
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश भाजपा की लगातार दूसरी बार कमान संभालने के बाद महेंद्र भट्ट अपनी नई टीम की घोषणा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद करेंगे। माना जा रहा है कि अगस्त महीने में भाजपा की नई टीम अस्तित्व में आ जाएगी। संगठन में उन चेहरों को जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सकता है, जिनके पास दोहरे दायित्व हैं।

विज्ञापन


मसलन, जो संगठन में पदों पर होने के साथ सरकार में दायित्वधारी भी हैं। पद होने के बावजूद जो सदस्य सक्रिय नहीं रहे और जिन्होंने समय-समय पर दिए गए सांगठनिक दायित्व निभाने में सुस्ती बरती, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...सीएम धामी की जंगल सफारी:  कार्बेट में रोमांच; प्रकृति का अद्भुत रूप, तस्वीरों में करें खूबसूरत वादियों का दीदार
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश टीम के साथ कुछ जिलों की कार्यकारिणी का भी विस्तार होगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश की टीम में कुछ पदाधिकारियों को उनके अनुभव व सक्रिय योगदान को देखते हुए टीम में बनाए रखा जाएगा। संगठन में उनकी जिम्मेदारियां बदली जा सकती हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed