फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Bjp National President JP Nadda Will Take Meeting To Party Workers

उत्तराखंड: कल से संगठन और सरकार की नब्ज टटोलेंगे नड्डा, चुनावी लक्ष्य साधने को परखेंगे पार्टी कितनी दक्ष

Fri, 04 Dec 2020 01:33 PM IST
अलका त्यागी राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Dec 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Bjp National President JP Nadda Will Take Meeting To Party Workers
JP Nadda - फोटो : twitter@ BJP

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार से उत्तराखंड के सांगठनिक दौरे पर होंगे। पहला दिन साधु संतों और पूजा पाठ में बिताने के बाद तीन दिन लगातार वे कल (शनिवार) से संगठन और सरकार की नब्ज टटोलेंगे। राज्य में 2022 के विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव के लक्ष्य को साधने के लिए पार्टी के दमखम और रणनीति को परखने की उनकी पूरी कोशिश रहेगी। अपने साथ वह चुनावी व्यूह रचना के कुछ दांव लेकर आएंगे, जिन्हें वे प्रदेश संगठन से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को देंगे। 

विज्ञापन


देवभूमि से शुरुआत
नड्डा अपने राष्ट्रव्यापी दौरे की शुरुआत देवभूमि उत्तराखंड से कर कर रहे हैं। वह 120 दिन के मैराथन दौरे के पहले पड़ाव में साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती शीर्ष पर बनी पार्टी को बरकरार रखने और चुनावी लक्ष्यों को साधने की है।
विज्ञापन


देंगे संदेश, कार्यकर्ता सर्वोपरि
भाजपा के इतिहास में पहली बार होगा जब राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पांचों इकाइयों के अध्यक्ष मंच साझा करेंगे। केंद्रीय नेतृत्व ने नड्डा के प्रवास के जो कार्यक्रम तय किए गए हैं, उसमें कार्यकर्ताओं के बीच यह संदेश देने का प्रयास होगा कि उनके लिए वे सर्वोपरि हैं। पहली बार मंडल और बूथ बैठकों में राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व बूथ समिति का अध्यक्ष एक मंच पर बैठे नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड से टटोलेंगे सरकार की नब्ज
प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ होने वाली बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड के जरिये प्रदेश सरकार की नब्ज टटोलेंगे। वह संगठन के स्तर से प्राप्त फीड बैक के आधार पर मंत्रियों से सवाल जवाब करेंगे। पीएम मोदी की प्राथमिकता वाली केंद्रीय योजनाओं के साथ ही कोविडकाल में स्वरोजगार, खेती-किसानी, मजदूर, पिछड़े व कमजोर वर्ग के उत्थान से जुड़ी योजनाओं का ब्योरा ले सकते हैं। मुख्यमंत्री यह रिपोर्ट  रखेंगे कि सरकार ने पार्टी के चुनावी दृष्टि पत्र के 85 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए हैं। नड्डा संगठन से पूरे किए गए वादों को जन जन तक पहुंचाने को कह सकते हैं।

सांगठनिक कार्यक्रमों का लेंगे हिसाब किताब

नड्डा पार्टी के स्तर पर चलाए जा रहे सांगठनिक कार्यक्रमों की प्रगति का भी हिसाब किताब जांचेंगे। साथ ही संगठन को नए कार्य और जिम्मेदारियां देंगे। इन  संपूर्ण सांगठनिक कार्यों का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य में भाजपा की सत्ता में वापसी, मोदी सरकार के फैसलों का प्रचार और विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाना होगा। साथ ही नड्डा पार्टी के आर्थिक प्रबंधन का हिसाब किताब जानेंगे। उनका आजीवन सहयोग निधि पर फोकस रहेगा।

चर्चित विवादों से कर सकते हैं नफे नुकसान आकलन
कोर कमेटी के सदस्यों व संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा उन मुद्दों को लेकर नफे नुकसान का आकलन कर सकते हैं, जिन्हें विधानसभा चुनाव में मुद्दा बना सकता है।  

विधायक फर्त्याल और महेश नेगी प्रकरण
वह लोहाघाट के विधायक पूरन फर्त्याल का अपनी ही सरकार के जीरो टॉलरेंस पर सवाल उठाने का मामला हो या द्वारहाट के विधायक महेश नेगी का प्रकरण इन दोनों मुद्दों पर विपक्ष ने संगठन और सरकार पर निशाना साधा है। इन दोनों मसलों पर संगठन और सरकार को असहज होना पड़ा है।

कर्मकार बोर्ड को लेकर हरक सिंह विवाद
कर्मकार बोर्ड में कथित भ्रष्टाचार को लेकर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को लेकर कांग्रेस लगातार निशाना साध रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कर्मकार बोर्ड की एसआईटी जांच के जरिए हरक और भाजपा सरकार दोनों पर निशाना साध रहे हैं। 

कैबिनेट विस्तार में देरी, विधायकों के गिले शिकवे
विधायकों जब नड्डा से मुखातिब होने का मौका मिलेगा तो वे इशारों में ही सही कैबिनेट विस्तार में हो रही देरी का मसला उठा सकते हैं। कुछ विधायक अपने गिले-शिकवों को लेकर नड्डा से मुलाकातें कर चुके हैं। माना जा रहा है कि नड्डा इन शिकवों की भी टोह लेंगे। उनके दौरे से पहले राज्य सरकार ने कुछ दायित्व बांटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed