फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Bjp MLA Sexual assault case: Summons Issued to Victim Woman

विधायक नेगी प्रकरण: आरोप लगाने वाली महिला को समन जारी, बाल आयोग में पेश होने का आदेश

Fri, 16 Oct 2020 10:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Oct 2020 10:11 PM IST
सार

  • 27 अक्तूबर को आयोग में पेश होकर अपना पक्ष रखने का दिया आदेश

विज्ञापन
Uttarakhand Bjp MLA Sexual assault case: Summons Issued to Victim Woman
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी पर आरोप लगाने वाली महिला और उसके पति को बालिका का डीएनए टेस्ट कराए जाने के मामले में समन भेजकर 27 अक्तूबर को आयोग में पेश होने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


आयोग की सचिव झरना कमठान की ओर से इस संबंध में थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी को दिए आदेश में कहा कि द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी पर आरोप लगाने वाली महिला एवं उसके पति पर गैरकानूनी रूप से बालिका का डीएनए टेस्ट कराए जाने का आरोप है।
विज्ञापन


इस मामले में शिकायतकर्ता बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व चेयरमैन हरि सिंह नेगी की ओर से कहा गया है कि विधायक पर आरोप लगाने वाली महिला और उसके पति ने बालिका का गैरकानूनी रूप से डीएनए टेस्ट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस से  कहा गया है कि समन को तामिल कराते हुए आरोपियों को 27 अक्तूबर को आयोग में पेश कराया जाना सुनिश्चित करें। आयोग की ओर से पहले भी महिला को समन जारी किया गया था, लेकिन महिला आयोग में पेश नहीं हुई, न ही उसके द्वारा इस मामले में अब तक अपना पक्ष रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed