{"_id":"666e8aba8db1aa764c0d5878","slug":"uttarakhand-bjp-meeting-cm-dhami-and-dushyant-gautam-thanks-to-party-workers-for-support-in-elections-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand BJP Meeting: सीएम धामी और दुष्यंत गाैतम ने थपथपाई विस्तारकों की पीठ, चुनाव में जीत का दिया श्रेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand BJP Meeting: सीएम धामी और दुष्यंत गाैतम ने थपथपाई विस्तारकों की पीठ, चुनाव में जीत का दिया श्रेय
Sun, 16 Jun 2024 12:23 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:23 PM IST
सार
पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम ने भी लोकसभा व विधानसभा विस्तारकों के साथ लंबी मंत्रणा की। कहा कि उनकी इस कार्यशैली ने जनता के बीच भाजपा के पक्ष में वातावरण बनाने में मदद मिली और पार्टी की जीत को बेहद आसान कर दिया।
विज्ञापन
भाजपा की बैठक
- फोटो : X@pushkardhami
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव में पांचों सीटें जीतने के लिए भाजपा ने अपने विस्तारकों की पीठ थपथपाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनावी जीत में विस्तारकों को अहम कड़ी बताया और उन्हें इसका श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि विस्तारकों की रणनीति ने लोकसभा चुनाव की जीत को आसान बना दिया। मुख्यमंत्री लोकसभा चुनावों में सांगठनिक आभार बैठक में बोल रहे थे। बैठकों का यह दौर रविवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम ने भी लोकसभा व विधानसभा विस्तारकों के साथ लंबी मंत्रणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विस्तारकों ने पन्ना प्रमुख, बूथ से लेकर विधानसभा एवं लोकसभा स्तर तक कार्यकर्ताओं को एकजुट कर उन्हें चुनावी प्रक्रिया के लिए सक्रिय किया। उनके माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के मध्य पहुंचाने में मदद मिली। उनकी इस कार्यशैली ने जनता के बीच भाजपा के पक्ष में वातावरण बनाने में मदद मिली और पार्टी की जीत को बेहद आसान कर दिया। सीएम ने कहा कि भाजपा जब कैडर आधारित संगठन होने की बात करती है तो विस्तारक कार्यक्रम योजना उसका महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। इस दौरान प्रदेश नेतृत्व ने सभी विस्तारकों से उनके अनुभवों को लेकर चर्चा की और भविष्य में इस योजना में सुधार को लेकर सुझाव लिए गए।
विज्ञापन
Uttarakhand News: भीषण गर्मी के बीच बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची, कई जगह कटौती
विज्ञापन
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि गढ़वाल, टिहरी, हरिद्वार, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ सीट के सभी विधानसभा विस्तारकों से सीटवार चर्चा की गई। चुनाव के दौरान जो व्यावहारिक दिक्कतें व चुनौतियां सामने आई, उसे उन्होंने सामने रखा। बैठक में तय हुआ कि समस्याओं और सुझावों को प्राथमिकता से लेते हुए आगामी रणनीति में उपयोग किया जाएगा।
बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विस्तारक कार्यक्रम संयोजक कुंदन परिहार, सह संयोजक ऋषि राज कंडवाल, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, राजेंद्र नेगी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, राजेंद्र ढिल्लो समेत लोकसभा विस्तारक, विधानसभा विस्तार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।