अमित शाह के उत्तराखंड दौरे की खबर से बीजेपी में खलबली, बैठकों का दौर शुरु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान शाह बीजेपी के प्रकल्पों और विभागों के कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। इससे पहले 27 जुलाई से शुरू होने जा रहे मंत्रियों और विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम को लेकर भी पार्टी के पदाधिकारी जुट गए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने सोमवार को पदाधिकारियों के साथ तीन मीटिंग की। प्रकल्प और विभागों के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग में उन्होंने कई निर्देश दिए। प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों की मीटिंग के अलावा महामंत्रियों के साथ भी अध्यक्ष ने अलग से बैठक की।
प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रकल्प और विभाग के पदाधिकारियों की मीटिंग में भट्ट ने उनकी अहमियत पर जोर डाला। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में 10 प्रकल्प और 17 विभाग गठित किए जा चुके हैं।
शेष दो विभाग जल्द ही गठित कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था में विभाग स्थायी होते हैं, जबकि प्रकल्प किसी खास कार्य के लिए गठित किए जाते हैं।
सीएम माह में एक बार ही आएंगे मुख्यालय
इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार ने केंद्र के स्तर पर विभागों व प्रकल्पों के निर्धारित कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का ढांचा विभागों व प्रकल्पों के आधार पर आगे बढ़ेगा।
सीएम माह में एक बार ही आएंगे मुख्यालय
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अब बीजेपी प्रदेश कार्यालय में महीने में एक ही दिन आएंगे। हर सोमवार को राज्य सरकार का एक मंत्री कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेगा। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार ने बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही यह व्यवस्था लागू की जा रही है। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, गजराज सिंह बिष्ट भी उपस्थित थे।
कुछ सांसद भी शरीक होंगे प्रशिक्षण वर्ग में
27 जुलाई से शुरू होने जा रहे मंत्रियों और विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग में कुछ सांसद भी शामिल हो सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ग का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री शिव प्रकाश करेंगे।
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत सभी विधायक और मंत्री इस प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेंगे। प्रशिक्षण वर्ग स्थल को बीजेपी ने स्वामी रामतीर्थ नगर का नाम दिया गया है, जबकि आश्रम के भीतर प्रशिक्षण स्थान को दीन दयाल उपाध्याय परिसर और बौद्घिक सभागार को स्वामी विवेकानंद परिसर नाम दिया गया है।