{"_id":"5f7bf9ee8ebc3e75017f6cd3","slug":"uttarakhand-bjp-jumbo-executive-of-136-members-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : भाजपा एसटी मोर्चो की सूची में गड़बड़ी एक जिले के बना दिए दो- दो अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : भाजपा एसटी मोर्चो की सूची में गड़बड़ी एक जिले के बना दिए दो- दो अध्यक्ष
Tue, 06 Oct 2020 10:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत
- फोटो : Bansidhar Bhagat / Facebook Page
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने एक ही जिले के दो-दो अध्यक्ष बना दिए। बाद में बताया गया कि सूची तैयार करने में गड़बड़ी हो गई। सूची में कुछ जिलों का नाम ही गायब है।
विज्ञापन
जारी सूची के मुताबिक, देहरादून का जिलाध्यक्ष रमेश सिंह चौहान और बचन सिंह रावत को बनाया गया है। इसी तरह महेंद्र सिंह को बाजपुर का जिलाध्यक्ष बना दिया है, जबकि जिला ऊधमसिंह नगर है। इसी चंपावत, बागेश्वर, हल्द्वानी और हरिद्वार के भी दो दो जिलाध्यक्ष बना दिए गए हैं। पार्टी की ओर से बताया गया कि सूची में कुछ गड़बड़ी हो गई है। मंगलवार को संशोधित सूची जारी होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंबादत्त आर्य के नेतृत्व में घोषित टीम में संजीव कुमार, सुभाष वाल्मीकि, रामपाल सिंह, किशन लाल व विपिन प्रदेश उपाध्यक्ष, रविंद्र वाल्मीकि व दीप आर्या को प्रदेश महामंत्री, दिनेश रंधावा, छेदी राम भारती, रवि शंकर, भुवचंद चतरसेन, मुकेश कुमार को प्रदेश मंत्री, राजेश राजौरी को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
तेलू राम प्रधान को हरिद्वार का, नवल किशोर को पौड़ी, दिनेश आर्या को पिथौरागढ़, कमल टमटा को बागेश्वर, धर्मवीर आर्या अल्मोड़ा, मदन मोहन को चंपावत, प्रकाश आर्या नैनीताल, अश्वनी कुमार ऊधमसिंह नगर, शोभन लाल को उत्तरकाशी, भूपाल राम टम्टा को चमोली, भूपेंद्र लाल को रुद्रप्रयाग, ओमप्रकाश भुजवाण टिहरी, विनोद लक्खा को देहरादून जिला व धर्मपाल घाघड़ को देहरादून का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा की 22 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाई गई है। इसमें सात उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, सात प्रदेश मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक प्रदेश मीडिया प्रभारी, कार्यालाय प्रभारी व गढ़वाल तथा कुमाऊं संयोजक बनाए गए हैं।