फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP is taking lesson from Himachal defeat Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: हिमाचल की हार से उत्तराखंड भाजपा ले रही सबक, डाटा प्रबंधन और आईटी तकनीक से लगाएगी हर घर में सेंध

Wed, 25 Jan 2023 03:47 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 Jan 2023 03:47 PM IST
सार

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से रणनीति के सूत्र लेकर लौटे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र और प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार अपने-अपने मोर्चों पर जुट गए हैं। दो दिन पूर्व पार्टी कार्यालय में प्रदेश महामंत्री संगठन ने डाटा प्रबंधन से जुड़ी टीम को नए मंत्र दिए। 

विज्ञापन
Uttarakhand BJP is taking lesson from Himachal defeat Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल विधानसभा चुनाव में सिर्फ 0.9 फीसदी वोट के अंतर से सत्ता गंवानी पड़ गई। पड़ोसी राज्य में हुई इस पराजय से उत्तराखंड भाजपा शायद सबक ले रही है। यही कारण है कि आगामी लोक सभा और विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश के एक-एक वोट तक पहुंच बनाने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


सांगठनिक नेटवर्क के डाटा प्रबंधन से लेकर सूचना प्रौद्योगिकी के सटीक इस्तेमाल के जरिये भाजपा अब डोर टू डोर नहीं बल्कि घर-घर सेंध लगाने की फिराक में है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से रणनीति के सूत्र लेकर लौटे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र और प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार अपने-अपने मोर्चों पर जुट गए हैं।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व पार्टी कार्यालय में प्रदेश महामंत्री संगठन ने डाटा प्रबंधन से जुड़ी टीम को नए मंत्र दिए। इन मंत्रों के जरिये वे शक्ति केंद्र, बूथ और उससे भी नीचे घर-घर के एक सदस्य को न सिर्फ संगठन से जोड़ेंगे बल्कि एक मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से उनके बारे में पूरा ब्योरा भी दर्ज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर भाजपा पार्टी का अब नया नारा:भट्ट
यही एप्लीकेशन उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों, फैसलों और सांगठनिक कार्यक्रमों की ताजातरीन सूचनाएं उपलब्ध कराएगा। साथ ही संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के कामकाज की भी ऑनलाइन समीक्षा होगी कि वे धरातल पर कितने सक्रिय हैं।

पार्टी ने इसकी पूरी रणनीति बना ली है। इस बारे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कहते हैं, घर-घर भाजपा पार्टी का अब नया नारा है। इसे चरितार्थ करने के लिए पार्टी ने प्रदेश के प्रत्येक परिवार तक अपनी पहुंच बनाने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। पहली बार पन्ना टोली बनाई जा रही है। उद्देश्य यही है कि हर का एक सदस्य भाजपा की इस टोली का सदस्य बने।

भाजपा समझ गई एक प्रतिशत वोट अहमियत
हिमाचल विधानसभा चुनाव में मिली हार से भाजपा एक प्रतिशत वोट की भी अहमियत समझ गई है। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिमाचल चुनाव की पराजय से सबक और गुजरात चुनाव की शानदार जीत का मॉडल पर खास चर्चा हुई। सभी राज्यों को इनसे सीख लेने की सलाह दी गई।
हिमाचल और उत्तराखंड में आंकड़ों का गणित

ये भी पढ़ें...Joshimath Sinking: सीएम धामी ने कहा- 70 प्रतिशत जोशीमठ सुरक्षित है, प्रभावितों की मदद को आगे आने की अपील

हिमाचल                         उत्तराखंड

दल                       सीटें वोट प्रतिशत सीटें             वोट
भाजपा     25             43%             47             44.3%            

कांग्रेस 40             43.9%            19             37.91%

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed