फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand bjp Election incharge Dushyant Gautam taunt on Congress Opposition not even getting candidates

Uttarakhand: दुष्यंत गौतम का कांग्रेस पर तंज...विपक्ष की कमर टूटी, उन्हें उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे

Mon, 18 Mar 2024 10:16 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Mar 2024 10:16 PM IST
सार

Uttarakhand bjp News: पार्टी कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में गौतम ने कहा कि उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर सीट को पांच लाख के अंतर से जीतने की संकल्प लिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand bjp Election incharge Dushyant Gautam taunt on Congress Opposition not even getting candidates
दुष्यंत गौतम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कांग्रेस पर तंज किया। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष की कमर टूट चुकी है और उसे उम्मीदवार तक नहीं मिल पा रहे हैं। उनके लोग चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं।

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में गौतम ने कहा कि उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर सीट को पांच लाख के अंतर से जीतने की संकल्प लिया है। पार्टी कार्यकर्ता इस संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब उन्होंने कहा कि जो भी गुनाहगार होगा, उसे सजा मिलेगी। मोदी जी का संकल्प है जिसने गरीब के पैसे को लूटने का काम किया है और गरीब उन्नति रोकने का काम किया है।
विज्ञापन


उसका स्थान जेल में होगा। पार्टी की चुनावी तैयारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2019 में जब चुनाव जीता था, उसी दिन से 2024 का टारगेट बना लिया था। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे नेताओं के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर गौतम ने कहा कि आज देश के अंदर दो विचारधारों के बीच ध्रुवीकरण हो रहा है। एक विचारधारा राष्ट्रवाद, संस्कृति और संस्कारों को आगे बढ़ाने वाली है। 2047 तक दासता की कोई निशानी न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 


आत्मनिर्भर भारत हो। दूसरी विचारधारा इंडिया गठबंधन की है, जो कहते हैं कि दक्षिण का एक देश अलग देश बनना चाहिए। भगवान राम थे ही नहीं। शक्ति को मिटा देंगे। मंदिरों में लड़कियां छेड़ने के लिए जाते हैं। राम-रावण का युद्ध हुआ ही नहीं। इनको हम कुचल देंगे। टुकड़े-टुकड़े गैंग को समर्थन करने वाले लोग हैं, वो कहीं न कहीं ऐसे चैनल से चल रहे हैं, जिनकी पाकिस्तान में वाह-वाही की जाती है। आज देश में मोदी के नेतृत्व में जाना मंजूर किया है। लोग भाजपा में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed