फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP-Congress leaders star campaigners come out for election campaign in other states

Uttarakhand: दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए उतरे भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज, सीएम धामी ने संभाला मोर्चा

Mon, 22 Apr 2024 11:04 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 22 Apr 2024 11:04 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली और गाजियाबाद में अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल होकर पार्टी प्रत्याशियों को जीतने की अपील की।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP-Congress leaders star campaigners come out for election campaign in other states
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (फाइल फोटो)

विस्तार

पहले चरण में उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज नेता दूसरे राज्यों में पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार में उतरेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चुनाव प्रचार में मोर्चा संभाल लिया है, जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी अलग-अलग राज्यों में प्रचार के लिए जाएंगे।

विज्ञापन

प्रदेश में कम मतदान के बाद भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात कर मतदान को लेकर फीडबैक ले रहे हैं, लेकिन दिग्गज नेता दूसरे राज्यों में पार्टी के लिए प्रचार में जुट गए हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली और गाजियाबाद में अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल होकर पार्टी प्रत्याशियों को जीतने की अपील की।

विज्ञापन

हिमाचल और उत्तर प्रदेश में प्रचार के लिए जाएंगे
वहीं, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दार्जिलिंग लोकसभा सीट में चुनावी रैली को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनवीर सिंह चौहान का कहना है कि पार्टी के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री धामी और कैबिनेट मंत्री महाराज दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जल्द ही मंत्री व अन्य पार्टी पदाधिकारी भी हिमाचल और उत्तर प्रदेश में प्रचार के लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पिथौरागढ़ से सुबह-सुबह आई बुरी खबर...जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत, चार घायल

उधर, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट में कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी है। 25 अप्रैल से कुरुक्षेत्र में पार्टी के लिए काम करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, यशपाल आर्य समेत अन्य नेता भी दूसरे राज्यों में प्रचार के लिए जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed