फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Bill Lao Inam Pao Scheme Finance Minister gave awards and prizes to winners

बिल लाओ इनाम पाओ योजना: स्मार्ट फोन, वॉच और ईयर पॉड पाकर खिले विजेताओं के चेहरे, वित्त मंत्री ने दिए पुरस्कार

Thu, 19 Oct 2023 11:26 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Oct 2023 11:26 PM IST
सार

उपभोक्ताओं को जीएसटी बिल लेने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से एक सितंबर 2022 से बिल लाओ इनाम पाओ योजना चलाई जा रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Bill Lao Inam Pao Scheme Finance Minister gave awards and prizes to winners
पुरस्कार देते वित्त मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड कर विभाग की बिल लाओ इनाम पाओ योजना के अप्रैल और मई माह में निकाले गए लकी ड्रा विजेताओं के स्मार्ट फोन, स्मार्ट वॉच, ईयर पॉड पाकर चेहरे खिल उठे। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

विज्ञापन


उपभोक्ताओं को जीएसटी बिल लेने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से एक सितंबर 2022 से बिल लाओ इनाम पाओ योजना चलाई जा रही है। योजना के तहत अब तक अब तक सात मासिक लकी ड्रॉ निकाले गए हैं। बृहस्पतिवार को राज्य कर मुख्यालय में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने लकी ड्राॅ के 100 विजेताओं को स्मार्ट फोन, स्मार्ट वॉच तथा ईयर पॉड वितरित किए।
विज्ञापन


Dehradun: आरआईएमसी सर्वश्रेष्ठ सरकारी बोर्डिंग स्कूल, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया की रैंकिंग में मिला सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा, सितंबर, 2022 से अब तक योजना में 47,134 उपभोक्ता पंजीकृत हुए हैं। इनके माध्यम से 2,10,382 बिल अपलोड किए गए। इन बिलों में सामान खरीद का कुल मूल्य 82.60 करोड़ रुपए हैं। इस साल एक अप्रैल से अब तक 15,603 उपभोक्ता पंजीकृत हुए हैं। जिन्होंने 41.28 करोड़ के 1,23,467 बिल अपलोड किए।

बताया, बिल लाओ इनाम पाओ योजना 31 मार्च 2023 समाप्त हो रही थी। इसे सरकार ने नवंबर तक बढ़ाया है। बताया, 30 नवंबर के बाद मेगा पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इसके अलावा अपलोड किए प्रत्येक बिल पर कस्टमर रिवॉर्ड प्रोग्राम लागू कर हर अपलोडेड बिल पर प्वाइंट्स देने की व्यवस्था है। योजना में उन व्यापारियों को पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर राज्य कर आयुक्त डॉ. अहमद इकबाल, अपर आयुक्त आईएस बृजवाल, अनिल सिंह, अमित गुप्ता, संयुक्त आयुक्त डॉ. सुनीता पांडेय, प्रवीण गुप्ता, अनुराग मिश्रा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed