{"_id":"65c86759fcc95143f90f37bd","slug":"uttarakhand-bhu-kanoon-swabhiman-rally-regarding-mool-niwas-and-land-law-in-tehri-huge-crowd-2024-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Bhu kanoon: टिहरी में मूल निवास और भू कानून को लेकर स्वाभिमान रैली, बड़ी संख्या में जुटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Bhu kanoon: टिहरी में मूल निवास और भू कानून को लेकर स्वाभिमान रैली, बड़ी संख्या में जुटे लोग
Sun, 11 Feb 2024 11:58 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:58 AM IST
सार
Uttarakhand News: लोगों ने कहा कि सरकारों ने जनता के साथ कुठाराघात किया है। अब राज्य की जनता को इस लड़ाई को लड़ने क लिए फिर से सड़कों पर आने की जरूरत है।
विज्ञापन
टिहरी में भू कानून को लेकर स्वाभिमान रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मूल निवास और सशक्त भूकानून लागू करने की मांग को लेकर आज मूल निवास-भूकानून समन्यव समिति के आह्वान पर नई टिहरी में स्वाभिमान रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग पहुंचे।
विज्ञापन
प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी सहित कई राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी रैली में शिरकत की। रैली सुमन पार्क से कृष्णा चौक होते हुए बौराड़ी तक निकाली जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं।
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य निर्माण के 23 साल बाद भी सरकारों ने जनता के साथ कुठाराघात किया है। अब राज्य की जनता को इस लड़ाई को लड़ने क लिए फिर से सड़कों पर आने की जरूरत है।
विज्ञापन
Uttarakhand Transfer: शासन ने चार IAS के प्रभार बदले, सात पीसीएस अफसरों के भी तबादले, पढ़ें सूची
कहा कि मूल निवास और सशक्त भू-कानून राज्य के अस्तित्व को बचाने के लिए महत्वपूर्ण है। राज्य के युवाओं के सुरक्षित भविष्य और जमीन की खरीद फरोख्त रोकने के लिए दोनों महत्वपूर्ण मुद्दों के लिए आमजन को भी आगे आना चाहिए।