फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand became champion in National Masters Games

Dehradun News: नेशनल मास्टर्स गेम्स में उत्तराखंड बना चैंपियन

Tue, 04 Feb 2025 02:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand became champion in National Masters Games
संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन की ओर से आयोजित 11वें राष्ट्रीय मास्टर्स खेलों में यूके मास्टर्स उत्तराखंड की टीम ने 15 स्वर्ण समेत 31 पदक जीत चैंपियनशिप अपने नाम की। जयपुर राजस्थान में आयोजित हुए खेलों में विभिन्न राज्यों की मास्टर्स टीमों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में 30 से अधिक उम्र की 60 मीटर, 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में पूजा गुसाईं ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जबकि सरिता रावत ने 200 मीटर में रजत, 400 मीटर में स्वर्ण और 1500 मीटर में रजत पदक हासिल किया। पिंकी पयाल ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता। बैडमिंटन मिश्रित युगल मिक्स डबल्स में भी उत्तराखंड की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, सुरेश खरोला ने 100 मीटर रिले में स्वर्ण व मिश्रित युगल में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। 40 से अधिक उम्र की बैडमिंटन प्रतियोगिता और 100 मीटर रिले रेस में सुरेंद्र ने स्वर्ण पदक हासिल किया। मिश्रित युगल में मुकेश भंडारी ने रजत पदक जीता। 45 से अधिक उम्र की 60 मीटर और 100 मीटर दौड़ में सुमन बिष्ट ने स्वर्ण व एकल बैडमिंटन में रजत पदक और मोईन खान ने 60, 100 मीटर और 100 मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक जीते। 55 से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ व एकल बैडमिंटन में कुसुम जोशी ने स्वर्ण पदक और मिश्रित युगल में रजत पदक हासिल किया। वहीं, सुषमा कुकरेती ने भाला फेंक प्रतियोगिता और एकल बैडमिंटन में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

उत्तराखंड मास्टर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन बलूनी ने कहा, यह पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है कि हमारे उत्तराखंड के मास्टर्स खिलाड़ी दूसरे राज्यों में भी शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं। कहा, जल्द देहरादून में यूके मास्टर्स की ओर से पहले उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दूसरे नेशनल मास्टर्स स्पोर्ट्स का भी आयोजन जल्द किया जाएगा। एसोसिएशन के महासचिव एवं उत्तराखंड टीम कोच मोईन खान ने बताया, दुबई में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स में भी यूके मास्टर्स उत्तराखंड के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed