फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Ban on holiday of Energy Corporation employees till Deepawali

उत्तराखंडः दीपावली तक ऊर्जा निगम कर्मियों की छुट्टियों पर रोक, शिफ्ट के हिसाब से होगी तैनाती

Sat, 12 Oct 2019 10:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 12 Oct 2019 10:20 AM IST
सार

  • विशेष परिस्थितियों में एमडी की अनुमति से ही मिलेगा अवकाश

विज्ञापन
Uttarakhand: Ban on holiday of Energy Corporation employees till Deepawali
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने अपने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। विशेष व अपरिहार्य स्थितियों में प्रबंध निदेशक की स्वीकृति पर ही अवकाश मान्य होगा।

विज्ञापन


निगम के डीजीएम एके सिंह ने इसकी पुष्टि की। प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने इस संबंध में फील्ड में तैनात सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने दीवाली तक विद्युत गृहों में सुबह और शाम की शिफ्ट के आधार पर डयूटी निर्धारित करने को भी कहा है।
विज्ञापन


एमडी ने दीपावली से पहले विद्युत लाइनों व ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मानसून के बाद अब जिन ट्रांसफार्मरों और बिजली की केबिल के आसपास पेड़ या झाड़ियां आ गई हैं, उनकी लागिंग का कार्य भी आरंभ कर दिया गया है। अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि मरम्मत कार्य करने से पूर्व संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को सूचना दे दी जाए ताकि उन्हें अनायास परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीएम एके सिंह ने कहा कि दीपावली तक सामान्य छुट्टियों पर पूरी तरह से रोक रहेगी। अपरिहार्य और जरूरी स्थितियों में एमडी के माध्यम से छुट्टी स्वीकृत होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रतिदिन 40 मिलियन बिजली की खपत है। जो दीपावली वाले दिन औद्योगिक इकाइयों के बंद होने की वजह से 30 मिलियन यूनिट ही रह जाती है। इसलिए बिजली की उपलब्धता को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। यूपीसीएल का मुख्य ध्येय हर उपभोक्ता तक बिजली पहुंचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed