फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly winter session 2020 Will held From 21th December For Three Days

उत्तराखंड: 21 दिसंबर से होगा तीन दिवसीय शीतकालीन विधानसभा सत्र, अनुपूरक बजट लाएगी सरकार

Thu, 03 Dec 2020 10:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Dec 2020 10:01 PM IST
सार

  • तीन दिन का होगा सत्र, विधानसभा जुटी तैयारी में
  • राजभवन से मिली मंजूरी, वित्त विभाग ने पूर्व में मांगे थे प्रस्ताव
  • सीएम भी देंगे विधानसभा में सवालों के जवाब

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly winter session 2020 Will held From 21th December For Three Days
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में विधानसभा सत्र 21 दिसंबर से तीन दिन के लिए आयोजित किया जाएगा। राजभवन से मंजूरी मिलने के बाद बृहस्पतिवार को विधानसभा की ओर से भी अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन


बता दें कि 23 सितंबर को एक दिन का सत्र आयोजित किया गया था। कोरोना संक्रमण के दौर में यह सत्र भी प्रदेश सरकार को मजबूरी में ही आयोजित करना पड़ा था। गैरसैंण सत्र को छह माह 25 सितंबर को पूरे हो रहे थे और छह माह से पहले सत्र का आयोजन सरकार को करना ही था। सरकार ने वैसे तीन दिन के सत्र की योजना बनाई थी लेकिन वह सिमटकर एक ही दिन ही रह गया था। 
विज्ञापन



इस बार सत्र का आयोजन तीन दिन का है और इस बार भी सरकार को मजबूरी में ही सत्र का आयोजन कराना पड़ रहा है। सरकार को अनुपूरक बजट की जरूरत है। कुछ समय पहले ही वित्त ने विभागों से अनुपूरक के प्रस्ताव मांगे थे और वित्त ने हर हाल में 30 नवंबर तक प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक विधायी से जो जानकारी मिली है उसमें अनुपूरक बजट का जिक्र नहीं है। सरकार ने सिर्फ विधायी कार्यक्रम की जानकारी दी है। सत्र 21 दिसंबर से 24 दिसंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। 
-प्रेमचंद्र अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष

सीएम देंगे विधानसभा में सवालों के जवाब

इस बार के विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी अपने विभागों से संबंधित सवालों के जवाब देने होंगे। यह लंबे समय बाद है कि सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और सोमवार का दिन मुख्यमंत्री के विभागों से संबंधित सवालों के उत्तर का है।

विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल के मुताबिक सोमवार को सीएम के साथ ही रेखा आर्या के विभागों से संबंधित सवालों के उत्तर दिए जाएंगे। मंगलवार को सतपाल महाराज और परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, बुधवार को वन मंत्री हरक सिंह रावत और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, बृहस्पतिवार को अरविंद पांडे और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और शुक्रवार को कृषि मंत्री सुबोध उनियाल सदन में अपने विभागों से संबंधित सवालों के उत्तर देंगे। 

यह लंबे समय बाद है कि विधानसभा में मुख्यमंत्री को अपने विभागों से संबंधित सवालों के जवाब देने होंगे। विपक्ष लगातार यह कहता आ रहा है कि सोमवार को सत्र किसी न किसी कारण से चलता नहीं है और मुख्यमंत्री से विधायक उनके विभागों से संबंधित सवाल पूछ ही नहीं पाते।

दूसरी ओर, इस बार सवालों की संख्या भी अधिक होने का अनुमान है। पिछले सत्र में सवालों की संख्या एक हजार तक पहुंच गई थी। सत्र एक दिन का होने के कारण कई सवालों के उत्तर नहीं आ पाए थे। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री के पास सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विभाग है और कोरोना काल में विधायकों के पास इस विभाग से संबंधित ढेरों सवाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed