फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand assembly session : minister madan kaushik will answer questions related to CM's departments

उत्तराखंड विधानसभा सत्र : सीएम के विभागों से संबंधित प्रश्नों के जवाब कौशिक देंगे

Fri, 04 Sep 2020 10:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 04 Sep 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand assembly session : minister madan kaushik will answer questions related to CM's departments
उत्तराखंड शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

आगामी विधानसभा सत्र के दौरान शहरी विकास एवं आवास मंत्री मदन कौशिक मुख्यमंत्री के विभागों से संबंधित प्रश्नों के जवाब देंगे। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर कौशिक पर भरोसा जताया है। कौशिक 23 सितंबर से शुरू हो रहे सत्र में संसदीय एवं विधायी कार्य की जिम्मेदारी देखेंगे। एक बार फिर वह फ्लोर मैनेजमेंट का जिम्मा संभालेंगे।

विज्ञापन


सचिव मुख्यमंत्री अमित सिंह नेगी ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को पत्र भेजकर इस सूचना से अवगत करा दिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद से संसदीय एवं विधायी विभाग मुख्यमंत्री के पास हैं। लेकिन विधानसभा सत्र के दौरान ये दायित्व वरिष्ठ मंत्री मदन कौशिक ही निभाते आ रहे हैं। इस बार फिर मुख्यमंत्री ने कौशिक को ही यह जिम्मेदारी दी है। 
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष को भेजे पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के संबंधित विभागों से प्राप्त होने वाले सभी प्रश्नों के उत्तर अनुमोदित करने और विधानसभा में उन प्रश्नों के उत्तर देने के सभी विधायी एवं संसदीय कार्य कौशिक देखेंगे। इससे पूर्व कौशिक देहरादून और भराड़ीसैंण में विस सत्र के दौरान ये जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed