फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly session: Appointment of permanent residents of the state on BRC and CRC

Uttarakhand: बीआरसी और सीआरसी पर राज्य के स्थायी निवासियों को नियुक्ति, पिछड़ा वर्ग को मिलेगा आरक्षण का लाभ

Fri, 01 Mar 2024 11:16 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 01 Mar 2024 11:16 AM IST
सार

केंद्र सरकार के मानकों पर 955 पदों पर संविदा पर नियुक्ति होगी। नियुक्तियों में एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly session: Appointment of permanent residents of the state on BRC and CRC
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, विद्यालयी शिक्षा में ब्लाक संसाधन समन्वयक (बीआरसी) और क्लस्टर संसाधन समन्वयक (सीआरसी) के पदों पर राज्य के स्थायी निवासियों को नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन

केंद्र सरकार के मानकों के अनुसार, इन पदों को संविदा के माध्यम से भरा जाएगा, जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। कांग्रेस विधायक ममता राकेश के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री ने सदन में यह जानकारी दी। बताया, समग्र शिक्षा अभियान के तहत केंद्र सरकार ने बीआरसी के 285 पद और सीआरसी के 670 पद मंजूर किए हैं।

विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग को 14 प्रतिशत आरक्षण होगा मान्य
इन पदों पर नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार ने मानक तय किए हैं। राज्य गठन के बाद पहली बार बीआरसी और सीआरसी की नियुक्तियां हो रही हैं। इससे पहले शिक्षा विभाग से ही प्रतिनियुक्ति पर तैनाती दी जाती थी। नियुक्तियों में एससी को 19 प्रतिशत, एसटी को चार प्रतिशत और अन्य पिछड़ा वर्ग को 14 प्रतिशत आरक्षण मान्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Roorkee: घर के सारे कष्ट कर दूंगा दूर...कहकर तांत्रिक ने युवती को झांसे में लिया, फिर करने लगा मानसिक उत्पीड़न

भाजपा विधायक विनोद चमोली ने सवाल किया कि ब्लाक और जिला स्तर पर स्थानीय लोगों को नियुक्तियों में प्राथमिकता दी जाए। इससे नियुक्ति के बाद तबादलों के लिए सिफारिश नहीं आएगी। इसके लिए जरूरी हो नियमावली में संशोधन किया जाए। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा, ऐसा प्रावधान करने पर अभ्यर्थी हाईकोर्ट पहुंच जाते हैं। ऐसी व्यवस्था बनाने के लिए सभी विभागों की नियमावली में संशोधन करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed