फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Session 2024 Opposition surrounded Minister Rekha Arya About ration card

उत्तराखंड विस सत्र: राशन कार्ड न बनने पर विपक्ष के साथ अपनों ने भी मंत्री रेखा आर्य को घेरा, मिला ये जवाब

Wed, 28 Feb 2024 11:02 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Feb 2024 11:02 PM IST
सार

प्रश्न काल में भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल, बृजभूषण गैरोला ने राशन कार्ड न बनाने का मामला उठाया।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Session 2024 Opposition surrounded Minister Rekha Arya About ration card
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए राशन कार्ड न बनने पर विपक्ष के साथ अपनों ने भी खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले में मंत्री रेखा आर्य को घेरा। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने कहा- कई ऐसे गरीब परिवार हैं, जिनका राशन कार्ड नहीं बनाया जा रहा है। साथ ही राशन कार्ड न होने से लोग आयुष्मान योजना में मुफ्त इलाज से वंचित हैं। मंत्री ने कहा, प्राथमिक परिवार और अंत्योदय परिवारों के राशन कार्डों की संख्या केंद्र सरकार ने निर्धारित की है। इससे अधिक राशन कार्ड नहीं बनाए जा सके हैं। लेकिन राज्य खाद्य योजना के तहत पांच लाख से कम सालाना आय वाले परिवारों का पीला राशन कार्ड बनाए जा रहा है। उन्होंने सदन में राशन कार्ड न बनाने का परीक्षण और जांच का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


प्रश्न काल में भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल, बृजभूषण गैरोला ने राशन कार्ड न बनाने का मामला उठाया। इसके साथ कांग्रेस के विधायक प्रीतम सिंह, भाजपा विधायक विनोद चमोली और उमेश शर्मा काऊ ने भी अनुपूरक सवाल किए। विधायक चमोली ने कहा कि बजट भाषण में कहा गया कि प्रदेश में नौ लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए। जब इतने लोग गरीबी से बाहर हो चुके हैं तो बीपीएल राशन कार्ड की संख्या भी कम होनी चाहिए। जिससे पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिल सके। विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि कोई राशन कार्ड नहीं बन रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड का होना अनिवार्य है। ऐसे में लोग इलाज से भी वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड विधानसभा सत्र 2024: सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा, सात साल में 445 की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि अपात्र परिवारों को लेकर विभाग ने अभियान शुरू किया था। इसमें 56788 लोगों ने राशन कार्ड सरेंडर किए। इनकी जगह नये पात्र परिवारों को शामिल किया गया। छह माह में 3437 प्राथमिक परिवारों के राशन कार्ड बनाए गए। प्रदेश में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सफेद राशन कार्ड बनाने को 21948 लोगों ने आवेदन किया है।

श्रेणी                                       राशन कार्ड संख्या
प्राथमिक परिवार (सफेद कार्ड)      13,13,327
अंत्योदय परिवार (गुलाबी कार्ड)     18,3,713
राज्य खाद्य योजना (पीला कार्ड)      9,64,444

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed