{"_id":"65dda2ffaa2076b75701c14f","slug":"uttarakhand-assembly-session-2024-dhami-government-budget-provisions-for-women-scheme-and-empowerment-2024-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Budget 2024: इस साल 14 हजार करोड़ से ज्यादा का जेंडर बजट, जानें नारी शक्ति को क्या मिली सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Budget 2024: इस साल 14 हजार करोड़ से ज्यादा का जेंडर बजट, जानें नारी शक्ति को क्या मिली सौगात
Tue, 27 Feb 2024 02:31 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:31 PM IST
सार
Uttarakhand Assembly Session 2024: इस बार बजट में 15 फीसदी बढ़ोतरी की गई। इसमें सरकार ने 14538 करोड़ पांच लाख के जेंडर बजट का भी प्रावधान किया है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पेश किया बजट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज धामी सरकार ने विधानसभा के पटल पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट रखा। 89 हजार करोड़ का बजट पेश किया। राजस्व के लिए लेखे का व्यय 55815.77 करोड़ और पूंजीगत लेखे का व्यय 33414.30 करोड़ रहा। राजस्व घाटा अभी अनुमानित नहीं है।
विज्ञापन
इस बार बजट में 15 फीसदी बढ़ोतरी की गई। इसमें सरकार ने 14538 करोड़ पांच लाख के जेंडर बजट का भी प्रावधान किया है। वहीं, महिला सशक्तीकरण के लिए कई योजनाओं में बजट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
Uttarakhand Budget 2024: धामी सरकार के बजट में इन बातों पर रहा फोकस, जानें क्या मिली सौगात, पढ़ें बड़ी बातें
विज्ञापन
Trending Videos
नारी शक्ति को क्या मिला
- वित्तीय वर्ष 2024-25 में जेंडर बजट में लगभग 14538 करोड़ पांच लाख का प्रावधान।
- नारी शक्ति और महिला कल्याण के लिए 574 करोड़ का प्रावधान।
- नंदा गौरा योजना के लिए 195.00 करोड़।
- मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के लिए 30.00 करोड़।
- मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना के लिए 28 करोड़।
- मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना में 15 करोड़।
- गंगा गाय महिला डेरी विकास योजना के लिए पांच करोड़।
- मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के के लिए लगभग 21 करोड़।