फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand assembly session 2023 Satpal Maharaj surrounded by supplementary questions in the House

Uttarakhand Assembly Session: प्रश्न काल के दौरान घिरे कैबिनेट मंत्री महाराज, कई सवालों के जवाब ऐसे टाल गए

Wed, 15 Mar 2023 10:13 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, भराड़ीसैंण (चमोली)
अमर उजाला, भराड़ीसैंण (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 15 Mar 2023 10:13 AM IST
सार

सदन में प्रश्नों का जवाब देने के लिए महाराज का दिन तय होने से प्रश्न काल में उनसे संबंधित विभागों पर सदस्यों ने सवाल किए। विपक्ष द्वारा पूछे गए कई सवालों के जवाब में महाराज ने कहा कि बाद में जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand assembly session 2023 Satpal Maharaj surrounded by supplementary questions in the House
सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्न काल के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सत्ता व विपक्ष के सदस्यों की ओर से उठाए गए अनुपूरक प्रश्नों पर घिर गए। उन्होंने कई सवालों पर सदस्यों को जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही।

विज्ञापन

मंगलवार को सदन में प्रश्नों का जवाब देने के लिए महाराज का दिन तय होने से प्रश्न काल में उनसे संबंधित विभागों पर सदस्यों ने सवाल किए। सड़क, पर्यटन से संबंधित सवालों पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह, सुमित हृदयेश, वीरेंद्र कुमार, भाजपा के विधायक बंशीधर भगत, दलीप सिंह रावत, विनोद चमोली, खजान दास, अरविंद पांडे ने भी अनुपूरक प्रश्नों से महाराज को घेरा। उन्होंने सदस्यों की ओर से पूछे गए सवाल पर विस्तृत जानकारी देने की बात कही। साथ ही कई मुद्दों का परीक्षण कराने की बात कही।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Assembly Session: राज्य में 659 सड़कें नहीं हुईं गड्ढा मुक्त...उठा सवाल, पढ़ें मंत्री का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 494 नहरें बंद

विधायक अनुपमा रावत के सवाल पर मंत्री सतपाल महाराज ने सदन को अवगत कराया कि प्रदेश में 494 नहरें बंद हैं। इनमें देहरादून जिले में 60, टिहरी में 47, उत्तरकाशी में 56, पौड़ी में 59, रुद्रप्रयाग में 31, चमोली में 34, हरिद्वार में दो, नैनीताल में 42, ऊधमसिंह नगर में तीन, अल्मोड़ा में 40, पिथौरागढ़ में 74, बागेश्वर में 22, चंपावत में 24 नहरें हैं। महाराज ने कहा कि नहरों, बांध व झीलों के संवर्धन कार्याें के लिए 41.50 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed