{"_id":"62ac08a8303007264b06284e","slug":"uttarakhand-assembly-session-2022-alleging-rigging-in-recruitment-of-subordinate-selection-commission-congress-mlas-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: कांग्रेस विधायकों ने विस परिसर की सीढ़ियों पर दिया धरना, अधीनस्थ चयन आयोग की भर्तियों में धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: कांग्रेस विधायकों ने विस परिसर की सीढ़ियों पर दिया धरना, अधीनस्थ चयन आयोग की भर्तियों में धांधली का आरोप
Fri, 17 Jun 2022 10:24 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:24 AM IST
सार
विपक्ष ने आरोप लगाया कि आयोग ने भर्ती परीक्षाओं के लिए मध्य प्रदेश की जिस एजेंसी का चयन किया है, उसके खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज है। कहा कि आयोग की ओर से बीडीओ, सहायक लेखाकार, वन दरोगा सहित कई भर्ती परीक्षाओं को धांधली के बाद रद्द किया गया। विपक्ष के विधायकों ने कहा कि विधानसभा में भी चहेतों को नियुक्तियां दी गई हैं।
विज्ञापन
विधानसभा सत्र के दौरान प्रदर्शन करते कांग्रेस विधायक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा सत्र के दौरान बृहस्पतिवार को तीसरे दिन विपक्ष के विधायकों ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से समूह ग के पदों पर एवं विधानसभा में हुई भर्ती में घपले का आरोप लगाते हुए विधानसभा परिसर की सीढ़ियों पर धरना दिया। नारेबाजी के बीच प्रदर्शन में उन्होंने भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन
विपक्ष के विधायकों ने कहा कि विधानसभा में बिना आवेदन मांगे 75 लोगों की भर्ती की गई है। जबकि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से हुई भर्ती में भी जमकर धांधली कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है। विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से जो भर्ती हुई है, उसमें कई सवाल गलत थे।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि आयोग ने भर्ती परीक्षाओं के लिए मध्य प्रदेश की जिस एजेंसी का चयन किया है, उसके खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज है। कहा कि आयोग की ओर से बीडीओ, सहायक लेखाकार, वन दरोगा सहित कई भर्ती परीक्षाओं को धांधली के बाद रद्द किया गया। विपक्ष के विधायकों ने कहा कि विधानसभा में भी चहेतों को नियुक्तियां दी गई हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Agneepath Protest : उत्तराखंड में 'अग्निपथ' का विरोध, हल्द्वानी में सड़कों पर उतरे युवाओं पर पुलिस ने फटकारीं लाठियां, तस्वीरें
बिना आवेदन मांगे नियुक्तियां की र्गईं। विपक्ष के विधायकों ने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भंग किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में विधायक अनुपमा रावत, रवि बहादुर, तिलकराज बेहड़, विरेंद्र कुमार जाति, मनोज तिवारी आदि शामिल रहे।