फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand assembly session 2020 : members will do yoga in first day of assembly

उत्तराखंड : सत्र के पहले दिन योगाभ्यास करेंगे विधानसभा सदस्य, प्रवेश के लिए कराना होगा कोविड टेस्ट

Sun, 13 Dec 2020 02:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 13 Dec 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand assembly session 2020 : members will do yoga in first day of assembly

विधानसभा सत्र के पहले दिन की शुरुआत इस बार योग अभ्यास से होगी। इसके साथ ही विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए जन प्रतिनिधियों को कोविड टेस्ट भी कराना होगा।

विज्ञापन


इस बार विधानसभा सत्र 21 से 23 दिसंबर तक है। हर माह की 21 तारीख को विधानसभा में योग अभ्यास किया जाता है। इसी को देखते हुए इस बार सत्र के शुरू होने से ठीक पहले सभी सदस्यों और विधानसभा कर्मियों को योगाभ्यास कराया जाएगा। 
विज्ञापन


कोविड टेस्ट कराना होगा सभी सदस्यों को

विधानसभा में प्रवेश के लिए सदस्यों को कोविड टेस्ट कराना होगा। 23 सितंबर के एक दिन के सत्र के लिए विधानसभा ने यही व्यवस्था की थी। सूत्रों के मुताबिक इस बार व्यवस्था में बदलाव नहीं किया जा जा रहा है। कोविड टेस्ट की व्यवस्था विधायक आवास में होगी और मंत्रियों के सैंपल उनके आवास से लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन कक्ष में अधिक सदस्य बैठ सकेंगे

सभा मंडप से इतर विधानसभा में ही पिछली बार कुछ सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। यह कमरा उस समय जगह के हिसाब से अपर्याप्त पाया गया था। इस बार इस कमरे को और बड़ा बना दिया गया है।


इस हिसाब से इस बार सभा मंडप में करीब 42 तो इस कमरे में बाकी विधायक बैठ कर सदन की कार्यवाही का हिस्सा बन सकेंगे। इसके साथ ही विधायकों से ऑनलाइन जुड़ने के लिए कहने की तैयारी है। पिछली बार भी विधायकों को जिला मुख्यालयों से जुड़ने को कहा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed