फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly monsoon session 2025 will be held in Bhararisain from August 19 to August 22

Uttarakhand: 19 से 22 अगस्त के बीच भराड़ीसैंण में होगा विधानसभा का मानसून सत्र, पेपरलेस की तैयारी

Fri, 11 Jul 2025 05:05 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Jul 2025 05:05 PM IST
सार

विधानसभा का सत्र प्रदेश के ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैण में आयोजित किया जाएगा। शासन ने इसके संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly monsoon session 2025 will be held in Bhararisain from August 19 to August 22
गैरसैंण विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 19 से 22 अगस्त तक विधानसभा का मानसून सत्र होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अनुमति के बाद विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव धनंजय चतुर्वेदी ने इस संबंध में आदेश जारी किए।

विज्ञापन


कैबिनेट ने मानसून सत्र की तारीख व स्थान तय करने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया था। भराड़ीसैंण विधानसभा में 19 अगस्त से सत्र कराने के लिए मुख्यमंत्री की सहमति के बाद शासन ने आदेश जारी कर दिए। प्रदेश सरकार की ओर से सत्र की तिथि व स्थान तय करने के बाद राज्यपाल की अनुमति से विधानसभा सचिवालय अधिसूचना जारी करेगा।
विज्ञापन


मानसून सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को विधायकों से अब तक 450 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। उधर, विधानसभा ने भी सत्र का सुचारू रूप से संचालित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी है। भराड़ीसैंण विधानसभा भवन के सभा मंडप में साउंड प्रूफ व डिजिटाइजेशन का काम 10 दिन के भीतर पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भराड़ीसैंण विधानसभा में ई-नेवा के तहत डिजिटाइजेशन व अन्य सुधारीकरण का काम होने से बजट सत्र देहरादून में हुआ था। सरकार ने मानसून सत्र गैरसैंण में करने का निर्णय लिया है।

Chardham Yatra:  मानसून से बदरी-केदार यात्रा की रफ्तार हुई धीमी, प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या में कमी दर्ज

पेपरलेस सत्र की तैयारी

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में पेपरलेस सत्र कराने की तैयारी है। सत्र से पहले विधानसभा के सभा मंडप में डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो जाएगा। विधानसभा सचिवालय का प्रयास है कि मानसून सत्र से पेपरलैस सदन की कार्यवाही की शुरूआत की जाए।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बताया कि राज्यपाल की अनुमति के बाद विधानसभा सचिवालय की ओर से मानसून सत्र की अधिसूचना जारी की जाएगी। पहले चरण में संसदीय कार्य मंत्रालय व प्रदेश सरकार के सहयोग से ई-विधान एप्लीकेशन प्रोजेक्ट (ई-नेवा) के तहत देहरादून विधानसभा को पेपरलैस किया गया। दूसरे चरण में भराड़ीसैंण विस को ई-विधानसभा बनाया जा रहा है। 10 दिन के भीतर भराड़ीसैंण विस में डिजिटाइजेशन व साउंड प्रूफ का काम पूरा हो जाएगा। हमारा प्रयास है कि मानसून सत्र को पेपरलैस किया जाए। मानसून सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय पूरी तरह से तैयार है। भराड़ीसैंण में सभी काम समय पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed