फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Monsoon session 2024 Opposition demands extension of duration

Uttarakhand: तीन दिन के विधानसभा मानसून सत्र पर विपक्ष ने खड़े किए सवाल, की अवधि बढ़ाने की मांग

Tue, 06 Aug 2024 05:48 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Aug 2024 05:48 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, सरकार ने गैरसैंण के सत्र को रस्म अदायगी भर बना दिया है। विधायकों को सदन में ही अपनी बात रखने का मंच मिलता है। दो दिन का सत्र है। पहला दिन शोक संवेदना का होगा, जिसके बाद सदन स्थगित हो जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Monsoon session 2024 Opposition demands extension of duration
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैरसैंण में तीन दिन के मानसून सत्र को लेकर विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, महज 120 मिनट (दो दिन में प्रश्नकाल की अवधि) में सरकार 500 से अधिक सवालों के जवाब कैसे देगी। उन्होंने सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की।

विज्ञापन


उधर, संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा, बिजनेस के आधार पर ही सत्र की अवधि तय की गई है। मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, सरकार ने गैरसैंण के सत्र को रस्म अदायगी भर बना दिया है। पांच सौ से ज्यादा प्रश्न हैं। विधायकों को सदन में ही अपनी बात रखने का मंच मिलता है। दो दिन का सत्र है। पहला दिन शोक संवेदना का होगा, जिसके बाद सदन स्थगित हो जाएगा।
विज्ञापन


Uttarakhand: गैरसैंण में 21 से 23 अगस्त तक होगा विधानसभा का मानसून सत्र, शासन ने जारी किया आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, विधानसभा का हर सदस्य सदन में अपनी बात रखना चाहता है। अपने क्षेत्र की समस्या रखना चाहता है। प्रदेश के जो हालात हैं, आपदा से प्रदेश प्रभावित हैं। केदारनाथ से लेकर कई जगहों पर लोग आपदा का जख्म सह रहे हैं। ऐसे में सदन की अवधि को बढ़ाने की जरूरत है, ताकि प्रदेश के हर कोने की आवाज विधायकों के माध्यम से सदन तक पहुंच सके।


दूसरी ओर, संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा, हमारे पास जो बिजनेस है, उसके आधार पर सत्र की अवधि तय की गई है। ये बात ठीक है कि प्रश्न आए होंगे, लेकिन आप ये भी जानते हैं कि एक दिन में अधिकतम 20 तारांकित प्रश्न लगा सकते हैं। जो अतारांकित प्रश्न हैं, वह विभाग के आधार पर नियमानुसार जवाब मिल जाता है।
उन्होंने कहा, हम कोशिश करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा प्रश्न इस अवधि में आ जाएं। सभी सदस्यों को सही जवाब मिल सके। कहा, सत्र बिजनेस के आधार पर हमने विस की समयावधि तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed