{"_id":"620204cbe2580c1c4e56b3c8","slug":"uttarakhand-assembly-election-2022-signature-campaign-will-be-launched-from-gandhi-park-for-voter-awareness","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Chunav 2022: मतदाता जागरूकता अभियान, लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता जरूर करे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Chunav 2022: मतदाता जागरूकता अभियान, लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता जरूर करे मतदान
Tue, 08 Feb 2022 11:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:35 AM IST
सार
आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी के तहत अमर उजाला की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता मतदान जरूर करें। हमारा एक मत लोकतंत्र को और अधिक मजबूत करेगा। सौजन्या ने यह बातें अमर उजाला फाउंडेशन और मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखंड की ओर से आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन
मतदान मेरा कर्तव्य, मेरा अधिकार कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने गांधी पार्क के बाहर लगे जागरूकता बैनर पर सबसे पहले हस्ताक्षर करके की। उन्होंने लोगों से अपील की कि मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव को मनाएं। मतदान में किसी तरह के प्रलोभन, डर, क्षेत्र जाति और धर्म आदि में न पड़कर योग्य प्रत्याशियों को मतदान करें। उन्होंने लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के लिए अमर उजाला की सराहना की।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि निर्वाचन विभाग की ओर से शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह लक्ष्य तभी पूरा होगा जब हर मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार ने इस अभियान में अमर उजाला की पहल का स्वागत किया।
विज्ञापन
इसके अलावा शहर मेें एफआरआई चकराता रोड, बल्लूपुर चौक चकराता रोड, आईएसबीटी सहारनपुर रोड, अमर उजाला कार्यालय पटेलगर, टपकेश्वर महादेव मंदिर गढ़ी कैंट, आरटीओ ऑफिस राजपुर रोड, दून अस्पताल के समीप, डीएवी कॉलेज करनपुर, कचहरी के समीप गांधी रोड और सांई मंदिर राजपुर में भी जागरूकता के बैनर लगाए गए।
इन क्षेत्रों में भी लोगों ने ‘हम संकल्प लेते हैं कि हम मतदान अवश्य करेंगे’ के नारे के साथ हस्ताक्षर करके 14 फरवरी को जरूर मतदान करने की बात कही। जागरूकता बैनर में हस्ताक्षर करने के लिए युवा, बुजुर्ग, महिलाओं, कर्मचारियों समेत विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। हस्ताक्षर अभियान को लेकर उनका उत्साह देखते ही बन रहा था।
Uttarakhand election 2022: 10 फरवरी को होगा सियासी घमासान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी होंगे आमने-सामने