फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand  Assembly Election 2022 : Modi magic was also shown in the assembly elections

Uttarakhand Election 2022 : चुनाव विधानसभा का, वोट प्रधानमंत्री के नाम, बुजुर्ग और महिलाओं में दिखा मोदी मैजिक

Tue, 15 Feb 2022 01:56 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 15 Feb 2022 01:56 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव के दौरान कहा जा रहा था कि मोदी मैजिक नहीं चलेगा, लेकिन जिस तरह विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं, उससे जाहिर है कि इस वर्ग में मोदी का असर बरकरार है।

विज्ञापन
Uttarakhand  Assembly Election 2022 : Modi magic was also shown in the assembly elections
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में चुनाव विधानसभा का था, लेकिन भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से वोट बटोरे। चुनाव के दौरान कहा जा रहा था कि मोदी मैजिक नहीं चलेगा, लेकिन जिस तरह विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं, उससे जाहिर है कि इस वर्ग में मोदी का असर बरकरार है। कुछ ऐसे भी थे, जिन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि चुनाव कौन लड़ रहा है, वोट मोदी को जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को मतदान के दिन अमर उजाला की टीम ने भ्रमण के दौरान तमाम लोगों से बातचीत की। इसमें विशेषकर बुजुर्ग और महिलाओं का रुझान पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ दिखाई दिया। मोदी मैजिक को भुनाने के लिए भाजपा ने भी इस बार उत्तराखंड में धामी-मोदी सरकार का नारा दिया था।
विज्ञापन


कई मुद्दों के समाधान के लिए लोग पीएम मोदी को देते हैं समर्थन
घर-घर गैस सिलिंडर पहुंचाने, देश के साथ उत्तराखंड में सड़कों का जाल, चारधाम सड़क और रेल परियोजना, हर घर नल, हर घर जल, पर्यटन, सुगम यातायात जैसे मुद्दों के समाधान के लिए लोग मोदी को समर्थन देते हैं। हिंदू बहुल राज्य उत्तराखंड के लिए राम मंदिर, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने जैसे मुद्दे भी अहम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग महिलाओं के लिए गैस, पेंशन, राम नाम जैसे मुद्दे भी अहम हैं। देश में महंगाई बढ़ी है, पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, जैसे सवालों के जवाब में मतदाता कहते हैं कि अगर महंगाई बढ़ी है तो आम आदमी की आमदनी भी तो बढ़ी है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं तो क्या सड़कों पर गाड़ियों की भीड़ कम हो गई।

बुजुर्गों ने कही सौ बात की एक बात
मोदी के समर्थकों के लिए यह सवाल कोई मायने नहीं रखते। बहुत सी बुजुर्ग महिलाएं ठीक-ठीक नहीं बता पाईं कि मोदी ने क्या किया है, लेकिन मोदी जो भी कर रहा है, देश के लिए कर रहा है, कुछ ऐसे जवाब देकर वह सौ बात की एक बात कहती नजर आईं।


मोदी के इस मैजिक से प्रदेश भाजपा भी खूब परिचित है। इसलिए इस बार उसने धामी के साथ मोदी के नाम को जोड़कर नारा दिया, ‘इस बार धामी-मोदी की सरकार।’ चुनाव से पूर्व पीएम मोदी ने जहां श्रीनगर, रुद्रपुर और अल्मोड़ा में खुली चुनावी सभाएं कीं तो वहीं 148 वर्चुअल सभाओं को भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed