फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand assembly election 2022: General VK Singh at Joshimath, says country security is paramount

उत्तराखंड सियासी संग्राम 2022: जोशीमठ से जनरल वीके सिंह ने भरी हुंकार, कहा- देश की सुरक्षा सर्वोपरि

Tue, 08 Feb 2022 01:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 08 Feb 2022 01:36 PM IST
सार

जनरल वीके सिंह ने मंगलवार को जोशीमठ के खेल स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र भट्ट के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन
uttarakhand assembly election 2022: General VK Singh at Joshimath, says country security is paramount
पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

 

केंद्रीय सड़क सुरक्षा राज्य मंत्री एवं पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पहला लक्ष्य देश की सीमाओं की सुरक्षा करना है। इसके लिए सीमाओं की सुरक्षा करने वाले सैनिकों, सुरक्षा उपकरणों, आधुनिक तकनीकी के हथियारों, आधुनिक लड़ाकू विमान व सबमरीन को आधुनिक तकनीकी से परिपूर्ण किया गया है।

भाजपा ने भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान बढ़ाया
वीके सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 70 सालों से लंबित वन रैंक वन पेंशन देकर भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान बढ़ाया है। वहीं देश पर मर मिटने वाले वीर सैनिकों के आंगन की मिट्टी ले जाकर देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पांचवें धाम सैन्यधाम का निर्माण करना हम सब के लिए गर्व की बात है। मंगलवार को जोशीमठ के खेल स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र भट्ट के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए जनरल वीके सिंह ने यह बात की।

विज्ञापन


Uttarakhand election 2022: 10 फरवरी को होगा सियासी घमासान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी होंगे आमने-सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उन्होंने कहा कि दूसरी ओर इन पाचं सालों में केंद्र सरकार द्वारा ऋषिकेश से गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की यात्रा सुगम में हो इसके लिए हमने ऑल वेदर रोड का निर्माण किया है। हमने देश की सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए भारतमाला के तहत जोशीमठ से नीति पास व पास माना पास की सड़कों का चौड़ीकरण किया। कहा कि जब हमारी देश की सीमाएं सुरक्षित होंगी तो देश सुरक्षित रहेगा।

भारतीय जनता पार्टी की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं होता है। वहीं विपक्षी कांग्रेस पार्टी 60 साल तक राज करती रही, लेकिन देश की मूलभूत सुविधाओं से जनता को महरूम रखा। हमारा प्रयास देश की आर्थिकी को बढ़ाना और देश को समृद्ध करना व शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण के लिए हम संकल्पकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed