फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand assembly election 2022: Congress suspends two former MLA

Uttarakhand Assembly Election 2022: कांग्रेस ने दो पूर्व विधायकों को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता 

Wed, 09 Feb 2022 11:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 09 Feb 2022 11:47 AM IST
सार

कांग्रेस ने दो पूर्व विधायकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। इससे पूर्व 10 से अधिक प्रमुख नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है।

विज्ञापन
uttarakhand assembly election 2022: Congress suspends two former MLA
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने की कार्रवाई लगातार जारी है। अब दो पूर्व विधायकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। इससे पूर्व 10 से अधिक प्रमुख नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है।

विज्ञापन

 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार की अनुशंसा पर पूर्व विधायक तसलीम अहमद को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। तसलीम पार्टी से बगावत कर लक्सर से पार्टी प्रत्याशी अंतरिक्ष सैनी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि 2017 के चुनाव में वह कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी थे।
विज्ञापन


Uttarakhand Chunav 2022: करोड़पतियों की अब विधायक बनने का चाह विधानसभा जाने के लिए पकड़ी चुनावी राह
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वर्ष 2002 में बहादराबाद से बसपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। दूसरी बड़ी कार्रवाई  जिला कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ़ की अनुशंसा पर पूर्व विधायक नारायण राम आर्य के खिलाफ की गई है। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। आर्य गंगोलीहाट से वर्ष 2002 और वर्ष 2012 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

Uttarakhand election 2022: 10 फरवरी को होगा सियासी घमासान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी होंगे आमने-सामने

बताया जा रहा है कि इस बार टिकट कटने के बाद से वह लगातार भाजपा के संपर्क में हैं। इसकी वजह से उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई  है। बताते चलें कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव में ताल ठोकने और अन्य पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस अब तक दस से अधिक नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed