फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand assembly election 2022: AAP leader Ajay Kothiyal call to the youth, give the first vote for the state reconstruction

उत्तराखंड चुनाव 2022: आप नेता अजय कोठियाल का युवाओं से आह्वान, राज्य नवनिर्माण के लिए दें पहला वोट

Sat, 22 Jan 2022 12:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 22 Jan 2022 12:25 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand assembly election 2022: AAP leader Ajay Kothiyal call to the youth, give the first vote for the state reconstruction
आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल (रि.) - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल (रि.) ने लोकतंत्र के पर्व में पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे युवाओं से आह्वान किया वे उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए पहला वोट दें। शुक्रवार को नव परिवर्तन संवाद के दूसरे चरण में कर्नल कोठियाल ने पहली बार वोट देेने जा रहे युवाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस बार ऐतिहासिक चुनाव होगा। देवभूमि की परंपरा है कि जब हमें पहली तनख्वाह मिलती है। उसे हम देवी देवताओं को समर्पित करते हैं। अपने मां बाप के चरणों में समर्पित करते हैं या फिर छोटे भाई बहनों को देते हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार नए वोटर पहली बार वोट देने जा रहे हैं तो अपना वोट मातृभूमि को समर्पित करें। आपके लिए पहला वोट किसी ऐतिहासिक घड़ी से कम नहीं होगा। राज्य आंदोलन के पीछे जो सपने थे, वह कांग्रेस और भाजपा के बीच में फंस कर रह गए हैं। दोनों दलों ने दो- दो बार सत्ता में आने का प्रदेश की जनता ने मौका दिया। लेकिन लोगों की जरूरतों को पूरा नहीं किया। 
विज्ञापन


कर्नल कोठियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी युवाओं का इस्तेमाल करके उत्तराखंड का नव निर्माण करेगी। उन्होंने सभी युवाओं से आग्रह किया कि आपका जो पहला वोट है इसको उत्तराखंड को समर्पित करें। इस वोट को उत्तराखंड के शहीदों के नाम पर समर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


Harak Singh Rawat: जीत की उम्मीद में कांग्रेस पी गई अपमान का घूंट, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का भी समर्पण

समीर रतूड़ी को घोषणा पत्र कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया
आम आदमी पार्टी ने संगठन की मजबूती के लिए कई लोगों को जिम्मेदारी दी है। समीर रतूड़ी को घोषणा पत्र कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया। आप सह प्रभारी राजीव चौधरी ने बताया कि पार्टी ने आने वाले चुनावों को देखते हुए संगठन का विस्तार करने पर जोर दे रही है। अमित अग्रवाल को प्रदेश सचिव, सौरभ डुसेजा को लीगल सेल का प्रदेश उपाध्यक्ष, शादाब आलम को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

लुभावने वादों से उत्तराखंड का सियासी रण भेद पाएगी आप 
दिल्ली मॉडल के आधार पर लुभावने वादों से क्या आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के सियासी किले को भेद पाएगी। उत्तराखंड नवनिर्माण का संकल्प लेकर पहली बार आप चुनाव मैदान में उतरी है। आप ने सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में सियासी फतह करने के लिए नए चेहरों पर दांव लगाया है।



उत्तराखंड में पहली बार आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही है। प्रदेेेश में बारी-बारी से कांग्रेस और भाजपा सत्ता में काबिज रही है। चुनावी मैदान में दोनों दलों से मुकाबला करना आप के लिए चुनौती है। हालांकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रदेश में दिल्ली मॉडल को सामने रख कर कई लुभावने वादे कर चुके हैं। अभी पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र जारी होना है। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड नवनिर्माण का संकल्प लेकर चुनाव मैदान में है। अभी तक पार्टी 51 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इसमें नए चेहरों पर आप ने दांव लगाया है। मुख्यमंत्री पद का चेहरा कर्नल कोठियाल समेत कई प्रत्याशी पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। 

कोठियाल का कहना है कि हमें राजनीति करनी नहीं आती है। लेकिन उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए हमारे पर विजन है। जो कांग्रेस व भाजपा के पास नहीं है। दोनों ही दल सिर्फ सत्ता के लिए दल-बदल करने में उलझे हैं। इन्हें प्रदेश के विकास से कोई मतलब नहीं है। उत्तराखंड में अगर हमें बदलाव लाना है तो यह एक युद्ध है, जिसे हमें लड़ना है। इस लड़ाई को महिला शक्ति, युवा, भूतपूर्व सैनिक सबको मिलकर लड़ना होगा। तभी प्रदेश का नवनिर्माण व नव परिवर्तन हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed