{"_id":"591be6cf4f1c1b8351f23908","slug":"uttarakhand-apple-will-get-new-identity","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के सेब को मिलेगी नई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के सेब को मिलेगी नई पहचान
भूपेंद्र राणा/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 17 May 2017 11:30 AM IST
विज्ञापन
america likes harshil apple
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के सेब को पहचान दिलाने के लिए उत्तरकाशी के आराकोट में सेब मंडी खोलने की कवायद शुरू हो गई है। कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की ओर से करीब साढ़े पंद्रह करोड़ का प्रस्ताव बना कर सरकार को भेजा गया।
विज्ञापन
यह प्रदेश की पहली सेब मंडी होगी। सेब उत्पादक क्षेत्र में मंडी खुलने से उत्तराखंड के बागवान अपने ही प्रदेश में सेब बेच सकेंगे और उन्हें सही दाम भी मिलेगा। इससे मंडी विपणन बोर्ड का राजस्व भी बढ़ेगा। साथ ही हिमाचल की सीमा से सटे राज्य के मोरी, हर्षिल, आराकोट आदि क्षेत्रों का सेब बाजार में आने से पहले हिमाचल भी नहीं जाएगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड में अभी तक सेब की मंडी नहीं है। इस कारण हिमाचल के आढ़ती ही उत्तराखंड से सेब खरीद कर ले जाते हैं और उसी सेब को हिमाचल की पैकिंग में दूसरे राज्यों की मंडियों में भेजते हैं। इसे देखते हुए कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 15.65 करोड़ की अनुमानित लागत से आराकोट में सेब मंडी खोलने का प्रस्ताव भेजा है। सेब उत्पादन क्षेत्रों में यह पहली मंडी होगी।
विज्ञापन
सेब मंडी खोलने के लिए 3300 वर्गमीटर जमीन बोर्ड के नाम हो चुकी है। अब प्रस्ताव को मंजूरी मिलने का इंतजार है। प्रस्ताव के मुताबिक सेब मंडी में आढ़तियों के लिए दुकानें, शेड, ग्रेडिंग यूनिट के अलावा पैकिंग के लिए बाक्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे। खास बात यह कि मंडी के अंदर ही सेब की ग्रेडिंग यूनिट लगेगी।
मंडी उत्पादन विपणन बोर्ड के महाप्रबंधक बीएस चलाल ने बताया कि बागवानों को विपणन और प्रदेश की सेब को पहचान दिलाने के लिए आराकोट में सेब मंडी खोलने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है।
झाला में बन रहा कोल्ड स्टोर और ग्रेडिंग यूनिट
उत्तरकाशी जिले में हर्षिल के समीप झाला में कृषि विपणन बोर्ड और एपिडा के माध्यम से 9.5 करोड़ रुपये की लागत से कोल्ड स्टोर और ग्रेडिंग यूनिट निर्माणाधीन है। सेब के इस सीजन तक इसे शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बागवान और किसान अपने उत्पादों को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकें।
प्रदेश में 2016-17 में सेब उत्पादन की स्थिति
जनपद - क्षेत्रफल (हेक्टेयर) - उत्पादन (मीट्रिक टन)
उत्तरकाशी - 8936.56 - 19529.53
नैनीताल - 1242.04 - 9066.14
चमोली - 1064.92 - 3354.02
टिहरी - 3820.34 - 1910.17
देहरादून - 4799 - 7342
पिथौरागढ़ - 1600 - 3012
अल्मोड़ा - 1577 - 14137
पौड़ी - 1123 - 3057