फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Akhilesh Yadav reached Devprayag with family on Dussehra took Ganga snsn at Sangam

Uttarakhand: दशहरा पर परिवार संग देवप्रयाग पहुंचे अखिलेश यादव, संगम पर किया गंगा स्नान

Tue, 24 Oct 2023 03:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 24 Oct 2023 03:12 PM IST
सार

उत्तराखंड में उनका संगठन अधिक मजबूत नहीं है, लेकिन इस पर कार्य किया जाएगा। यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर सरकारी नौकरियों में लाभ दिया जाएगा।  

विज्ञापन
Uttarakhand Akhilesh Yadav reached Devprayag with family on Dussehra took Ganga snsn at Sangam
देवप्रयाग में अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दशहरा पर्व पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्षक अखिलेश यादव पत्नी डिंपल और बच्चों के साथ देवप्रयाग पहुंचे। यहां उन्होंने संगम पर स्नान कर मां गंगा का अशीर्वाद लिया। बता दें कि अखिलेश सोमवार को उत्तराखंड पहुंचे थे। आज वे केदारनाथ धाम दर्शन के लिए भी जाएंगे। 

विज्ञापन


Pauri News: श्रीनगर में दशहरा पूजा के लिए नदी किनारे गया युवक तेज बहाव में बहा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
विज्ञापन


उत्तराखंड पहुंचने पर पत्रकारों से वार्ता में अखिलेश ने कहा, अविभाजित यूपी के समय सपा सरकार ने उत्तराखंड में अभूतपूर्व कार्य किए थे, जो अब तक आगे नही बढ़ पाए हैं। उन्होंने पिथौरागढ़ एयरपोर्ट, लिपुलेख सड़क और सीमा सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर भाजपा सरकार पर हमला बोला।  कहा कि लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर जो उनके भावी मुख्यमंत्री बनने को पोस्टर लगाया गया, वो कार्यकर्ताओं की अपनी सोच है। उनका उद्देश्य हर हाल में भाजपा को रोकना है। कहा, आज सपा उत्तराखंड में कमजोर जरूर है, लेकिन एक समय था जब हरिद्वार से सपा का सांसद होता था। कई विधायक उनके यहां से जीतकर जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार के कार्यों पर साधा निशाना
कहा, नेताजी (मुलायम सिंह यादव) द्वारा शिलान्यास किए गए पिथौरागढ़ एयरपोर्ट आज तक चालू नहीं किया गया है। काफी साल पहले वो हल्द्वानी में एनडी तिवाडी का जन्मदिन मनाने आए थे। उस वक्त स्टेट बजट से बनी फोरलेन सड़क जो बरेली से उत्तराखंड को जोड़ती थी। वो आज भी आगे नही ंबढ़ पाई है। सपा ने हरिद्वार में कई घाटों का निर्माण किया है। कहा, जब चीन का मुद्दा खड़ा हुआ था, तब सिर्फ सपा ने ग्वालियर, बरेली, फतेहपुर कैंट जोड़ने वाली लिपुलेख सड़क को सिक्स लेन बनाने की मांग उठाई थी।

आज क्या भाजपा को बॉर्डर इलाकों पर सिक्स लेन सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा नहीं करना चाहिए। कहा, हिमाचल मनमाने विकास की कीमत चुका रहा है।  उत्तराखंड में सबसे अधिक फौजी हैं। सरहद पर एक और अग्निवीर शहीद हुआ है। क्या अग्निवीरों को शहीदों जैसा दर्जा मिल रहा है। केंद्र में सरकार बदलते ही अग्निवीर योजना बदलकर पुरानी तरह सेना की भर्ती की जाएगी।

उत्तराखंड में चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी
पूर्व सीएम ने कहा, उत्तराखंड में उनका संगठन बनेगा। उनकी कोशिश होगी कि उनकी पार्टी यहां से चुनाव लड़े। इंडिया गठबंधन मजबूत है। कांग्रेस और सपा में मतभेद नहीं है। सिर्फ दोनों के सोचने का तरीका अलग है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed