{"_id":"611cd1d08ebc3e4304205fe6","slug":"uttarakhand-ajay-bhatt-jan-ashirwad-yatra-news-farmers-show-black-flags-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा: रुद्रपुर में काले झंडे दिखाने सड़क पर उतरे किसान, पुलिस के किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा: रुद्रपुर में काले झंडे दिखाने सड़क पर उतरे किसान, पुलिस के किया गिरफ्तार
Wed, 18 Aug 2021 03:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 18 Aug 2021 03:07 PM IST
सार
गुरसेवक सिंह किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांसद अजय भट्ट ने किसानों ने आमदनी दुगनी करने का वादा किया था। किसान यहां यह पूछने आये हैं कि वादा कब पूरा होगा।
विज्ञापन
जन आशीर्वाद यात्रा के विरोध में किसान सड़क पर उतर आए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार को रुद्रपुर शहर पहुंची। जिसके विरोध में किसान सड़क पर उतर आए। यहां ग्रीन पार्क के पास किसानों और पुलिस से नोंक-झोंक हुई। जिसके बाद करीब 25 किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
गुरसेवक सिंह किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांसद अजय भट्ट ने किसानों ने आमदनी दुगनी करने का वादा किया था। किसान यहां यह पूछने आये हैं कि वादा कब पूरा होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के दवाब में गिरफ्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन को जानकारी मिली थी कि क्षेत्र के कुछ किसान केंद्रीय राज्य मंत्री का विरोध करने की तैयारी में है। इसके चलते जिले के सभी थानों की फोर्स के साथ ही आईआरबी, एसपी क्राइम मिथलेस कुमार, एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार आदि अधिकारी कार्यक्रम स्थल सुभाष चौक पर तैनात रहे। मौके की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर भी पहुंच गए। उन्होंने पूरी व्यवस्था का जायजा लेकर पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
तीर्थ मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगी सरकार: अजय भट्ट
इससे पहले भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार देर शाम जसपुर पहुंची थी। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि जसपुर क्षेत्र के तीरथ नगर गांव के तीर्थ मंदिर का विकास किया जाएगा। इस प्राचीन मंदिर को सरकार पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगी। जन आशीर्वाद यात्रा के जसपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों से यात्रा का स्वागत किया था। यहां केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विश्व में सम्मान मिला है। जन आशीर्वाद यात्रा जनता का आशीर्वाद लेने और जनता का पक्ष जानने के लिए निकाली जा रही है।
भट्ट ने यात्रा के देरी से पहुंचने पर कार्यकर्ताओं को बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत होने के कारण यात्रा देरी से जसपुर पहुंची थी। इससे पूर्व जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने यात्रा का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने भी केंद्रीय मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया। यात्रा के जसपुर पहुंचने पर किसानों ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट को काले झंडे दिखाकर विरोध जताया।
मंगलवार को भी अजय भट्ट के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की सूचना पर किसान हाथों में काले झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम की स्थल की ओर बढ़े तो पुलिस कर्मियों ने किसानों को आगे बढ़ने से रोक दिया था। पुलिस ने कुछ किसानों को गिरफ्तार किया और कुछ किसानों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सुखवीर भुल्लर, सुरजीत ढिल्लो, गुरमीत सिंह, हिमांशू, आफताब, जितेंद्र, सुरजीत सिंह, दीप सिंह आदि थे।