फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand agreement with Himachal for inter-state transport

इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट को लेकर उत्तराखंड का हिमाचल से करार, यात्रियों को मिलेंगी कईं सुविधाएं

Thu, 13 Apr 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 13 Apr 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand agreement with Himachal for inter-state transport
डेमो - फोटो : demo pic

उत्तराखंड और हिमाचल के बीच सात साल बाद नया अंतर्राज्यीय परिवहन करार हुआ है। यह करार 15 अप्रैल से लागू होगा। परिवहन अधिकारियों के मुताबिक नया करार लागू होने से राज्य को लाभ होगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड परिवहन निगम हिमाचल में नई और लंबी दूरी की सेवाओं को संचालित कर सकेगा। उत्तराखंड और हिमाचल के बीच 2010 में अंतर्राज्यीय परिवहन करार हुआ था। इसके तहत उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें हिमाचल के 28 मार्गों पर 87 सिंगल ट्रिप्स के जरिए 8662 किमी की दूरी तय करती थी, अब जो नया करार हुआ है।
विज्ञापन


इसमें मार्गों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। इसके अलावा सिंगल ट्रिप्स की संख्या 124 होने साथ किलोमीटर की संख्या बढ़कर 8822 हो गई है।

नई और लंबी दूर की सेवा होगी शुरू

Uttarakhand agreement with Himachal for inter-state transport
demo pic - फोटो : demo

जबकि हिमाचल ने अपने मार्गों की संख्या से लेकर ट्रिप्स और किमी की संख्या कम कर ली है। अपर परिवहन आयुक्त सुनीता सिंह का कहना है कि नया करार होने से हिमाचल में नई और लंबी दूर तक की सेवाओं को शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है।

इसके अलावा पहले मोटर कैब के अस्थाई परमिट 15 दिन के लिए जारी करने की व्यवस्था थी, अब समय सीमा की शर्त को खत्म कर दिया गया है।नए करार में वाहन स्वामियों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है।

पूर्व के करार में आन लाइन व्यवस्था नहीं थी, नई व्यवस्था में अस्थाई परमिटों पर संचालित वाहनों के कर का भुगतान आनलाइन या फिर बार्डर पर स्थापित चेक पोस्टों पर किए जाने की व्यवस्था की गई है। प्रक्रियाओं को सरलीकृत भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed